लाइफस्टाइल

Hanuman Jayanti 2025 Wishes Images: कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम... हनुमान जयंती पर चुनिंदा शुभकामना संदेश और मैसैज, हार्दिक शुभकामनाएं

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Hanuman Jayanti 2025 Wishes Images), Hanuman Jayanti Poster, Quotes, Whatsapp Facebook Status and Messges in Hindi: हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अगर आप अपने दोस्त, यार और परिवार को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां से हनुमान जयंती के मैसेज, हिंदी विशेष देख सकते हैं।

Image

happy hanuman jayanti 2025 wishes images

Happy Hanuman Jayanti 2025 Wishes Images हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं: हनुमान जयंती हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो आज है। इसे श्रद्धा, भक्ति तथा शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं तथा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जयंती हमें सेवा, समर्पण और आत्मबल की प्रेरणा देती है, और यह सिखाती है कि सच्ची भक्ति से हर संकट को दूर किया जा सकता है। हनुमान जयंती के अवसर पर अगर आप अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देना चाहते हैं तो यहां से चुनिंदा हैप्पी हनुमान जयंती के मैसेज देख सकते हैं।

1) हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,

करते तुम भक्तों के सपने पूरे

मां अंजनि के तुम हो राजदुलारे

राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

2) करो कृपा मुझ पर है हनुमान,

जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।

जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,

हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

3) सब सुख लहै तुम्हारी सरना,

तुम रक्षक काहू को डरना।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hanuman Jayanti 2025 Hindi Wishes

4) जला दी लंका रावण की मैया सीता को लाये तुम,

पड़ी जब मुश्किल राम में लक्ष्मण को बचाए तुम,

आओ अब आ भी जाओ पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं,

अब तो दे दो दर्शन भगवन ज्योत हम जलाते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

5) मंगल को जन्मे,

मंगल ही करते,

पवनपुत्र हनुमान।

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।

6) पहन लाल लंगोटा,

हाथ मैं है सोटा,

दुश्मन का करते है नाश,

भक्तों को नहीं करते निराश।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

Hanuman Janmotshav Wishes In Hindi

7) हनुमान है नाम महान,

हनुमान करे बेड़ा पार,

जो जपता है नाम हनुमान,

होते सब दिन उसके एक समान।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

8) अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल,

काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,

तुम हो मारुती-नंदन,

दुःख-भंजन निरंजन,

करूं मैं आपको दिन रात वंदन।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

9) जय श्री राम जय हनुमान

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,

जय कपीश तिहु लोक उजागर,

राम दूत अतुलित बल धामा,

अंजानी पुत्र पावन सूत नामा,

जय श्री राम जय हनुमान।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।

10) करो कृपा मुझ पर है हनुमान,

जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।

जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,

हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article