लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day Quotes: इन प्यार भरे मैसेज और शायरी से दें फ्रेंडशिप डे की बधाई, कहें- हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Happy Friendship Day 2023 Quotes, Wishes, Shayari, Status in Hindi: अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती का दिन यानी फ्रेंडशिप डे होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार फ्रेंडशिप डे 06 अगस्त का है। फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को बधाई देना नहीं भूलें और इसके लिए यहां बताए गए कोट्स, शायरी और फोटोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Happy Friendship Day Quotes (Credit : Pixabay)

Happy Friendship Day 2023 Quotes, Wishes, Shayari, Status in Hindi: दोस्त, हर मुश्किल हालात को आसान बनाने में मदद करते हैं। कहते हैं कि जीवन में अगर एक सच्चा दोस्त साथ है तो फिर हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है। जिंदगी में दोस्त और दोस्ती दोनों महत्व रखते हैं। इसीलिए दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से ऊपर माना गया है। अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती का दिन यानी फ्रेंडशिप डे होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार फ्रेंडशिप डे 06 अगस्त का है।

कहा जाता है कि दोस्त का रिश्ता जन्म से नहीं बल्कि आत्मा से संबंध रखता है और यह रिश्ता वह खुद ही बनाता है। इसलिए अपने दोस्त को स्पेशल महसूस कराने का कोई मौका न छोड़ें। फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को बधाई देना नहीं भूलें और इसके लिए यहां बताए गए कोट्स, शायरी और फोटोज इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां ऐसे कई कोट्स, मैसेज हैं, इन्हें अपने दोस्तों को भजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Happy Friendship Day Quotes in Hindi

क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त,

क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त,

ना रिश्ता का खून का रिवाज से बंधा,

फिर भी जिंदगीभर साथ देते हैं दोस्त

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2023

दोस्ती नाम है सुख दुख की कहानी का

दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का

यह कोई पल भर की जान पहचान नहीं है

दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का

Wish You Happy Friendship Day 2023

Happy Friendship Day Quotes

Happy Friendship Day Quotes

Happy Friendship Day Wishes in Hindi

दोस्ती कोई खोज नहीं होती,

दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,

अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवज न समझना,

क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

Happy Friendship Day 2023

दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है

और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है

Happy Friendship Day 2023

Happy Friendship Day Shayari in Hindi

दिन हुआ है तो रात भी होगी,

हो मत उदास,

कभी बात भी होगी,

इतने प्यार से दोस्ती की है,

जिन्दगी रही तो मुलाकात भी होगी।

Happy Friendship Day Quotes

Happy Friendship Day Quotes

मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,

चाहे लाख दूरी होने पर

लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं

एक मुराद पूरी ना होने पर

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Happy Friendship Day Status in Hindi

हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,

जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा,

ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना

वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

तूफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं

जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं

दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी

कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।

Happy Friendship Day 2023

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article