Ghee for skin: ग्लोइंग और चमकदार स्किन की ख्वाहिश भला कौन नहीं रखता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा शीशे जैसी चमकदार बनी रहे। इसके लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हर भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल कर स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसी में से एक है घी। घी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये सेहत को जितना फायदा पहुंचाता है उतना ही ये स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। घी का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को शीशे जैसा चमकदार बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्या है स्किन पर घी इस्तेमाल करने का सही तरीका।
चेहरे पर ऐसे करें घी का इस्तेमाल- how to use ghee on face
ग्लोइंग स्किन के लिएस्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए 1 चम्मच घी में आधा चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और गुलाबजल मिक्स कर एक फेस पैक तैयार कर लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द रिजल्ट दिखेगा।
झुर्रियों के लिए
झुर्रियों की समस्या को दूर करने में घी बेहद कारगर माना जाता है। घी में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो रिंकल्स की समस्या को दूर करने में सहायक है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच घी में 4 से 5 केसर के छल्ले मिलाएं और इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। 30 मिनट बाद इसे चेहरे पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।
टैनिंग के लिए
स्किन टैन की समस्या को दूर करने के लिए घी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। चेहरे से टैनिंग और दाग धब्बे दूर करने के लिए 2 चम्मच घी में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
