लाइफस्टाइल

Friendship Day 2023: इस फ्रेंडशिप डे को बनाना चाहते हैं यादगार, तो अपनी सहेली को गिफ्ट करें ये ट्रेंडी ज्वैलरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2023, 08:48 AM IST

Friendship Day 2023: हर साल अगस्त के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस बार 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। दोस्ती का रिश्ता सभी रिश्तों में से सबसे अलग माना जाता है। फ्रेंडशिप डे को लेकर इन दिनों यंगस्टर्स में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

Image

Friendship Day

Friendship Day 2023: हर साल अगस्त के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस बार 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। दोस्ती का रिश्ता सभी रिश्तों में से सबसे अलग माना जाता है। फ्रेंडशिप डे को लेकर इन दिनों यंगस्टर्स में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस दिन को लोग अलग अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए यंगस्टर्स अपने दोस्तों को गिफ्ट भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो आप अपनी सहेली को ये ट्रेंडी ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

फ्रेंडशिप डे पर अपनी सहेली को गिफ्ट करें ये ट्रेंडी ज्वैलरी

पर्ल ज्वेलरी

लड़कियों को ज्वैलरी कैरी करने का बेहद शौक होता है। इन दिनों लड़कियां पर्ल ज्वैलरी कैरी करती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप अपनी सहेली को पर्ल ज्वेलरी गिफ्ट कर सकती हैं। ये आपकी दोस्ती की निशानी होगी और साथ ही ये आपकी बॉन्डिंग को भी मजबूत बनाएगा। इसे आपकी सहेली जब भी पहनेगी तब तब आपको याद करेगी।

Pearl Jewellery

Pearl Jewellery

फ्रेंडशिप रिंग

आजकल यंगस्टर्स अपनी खास सहेली को रिंग गिफ्ट करते रहते हैं। ऐसे में ये भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। रिंग आप दोनों के बीच के कनेक्शन को काफी स्ट्रॉन्ग बनाता है।

Ring

Ring

ब्रेसलेट

अगर आप चाहें तो अपनी सहेली को ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ब्रेसलेट को लड़कियां हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में इस फ्रेंडशिप डे अपनी खास सहेली को ब्रेसलेट गिफ्ट करें।

Bracelet

Bracelet

पायल

लड़कियों को पायल पहनने का भी बेहद शौक होता है। अगर आपका 2000 तक का बजट है तो आप अपनी सहेली को खूबसूरत सा पायल गिफ्ट कर सकती हैं। इसकी खनक से आपकी दोस्ती को आपकी याद दिलाएगी।

Anklet

Anklet

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article