लाइफस्टाइल

Foods To Reduce Hair Fall: हेयरफॉल बन रहा गंजेपन का कारण, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स, जड़ से मजबूत होंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 2, 2025, 12:27 PM IST

Foods To Reduce Hair Fall: अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन हेयरफॉल रोकने में सहायक साबित हो सकता है।

Image

Foods To Reduce Hair Fall

Foods To Reduce Hair Fall: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इन दिनों हर 4 में से 2 व्यक्ति हेयरफॉल की समस्या से परेशान है। हेयरफॉल होने के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन जो कॉमन कारण है वो है हेयर केयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल, हीटिंग रॉड का इस्तेमाल और पोषण की कमी की वजह से बाल झड़ते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सही और पौष्टिक आहार लेने से बालों के झड़ने को कम किया जा सकता है। हम यहां आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप हेयरफॉल की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

बालों का झड़ना कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

फैटी फिश

आप अपनी डाइट में फैटी एसिड, ओमेगा -3 और विटामिन डी से भरपूर फिश को शामिल कर हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। टूना, छोटी समुद्री मछली, सैल्मन, हिलसा जैसी मछलियों का सेवन हेयरफॉल रोकने में कारगर साबित हो सकता है।

अंडे

अंडे में कई तरह के विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं जो बालों का झड़ना कम करने में सहायक माने जाते हैं। अगर आप बालों का झडना कम करना चाहते हैं तो अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां विटामिन ए, आयरन, बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन सी से भरपूर होती है। ये एक ऐसा पोषक तत्व है जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक साबित होता है।

फल

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन करने से हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप बेरी, चेरी, संतरा, अंगूर, आदि जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड में जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन ई, आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को जड़ से मजबूत और उनका झड़ना कम करते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, फ्लैक्सीड, चिया सीड को शामिल कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article