कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिनका स्टाइल सालों बाद भी लोगों की यादों में ताजा रहता है। टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी ऐसा ही एक किरदार है। शिल्पा शिंदे ने इस रोल को सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि अपने बेहद सादे और देसी फैशन से भी खास बना दिया था। उनकी रंगीन कॉटन साड़ियां, छोटी-सी बिंदी, मांग में सिंदूर, हल्के गहने और बिना किसी भारी मेकअप वाला लुक लाखों महिलाओं को अपना-सा लगता था। अगर आपको भी अंगूरी भाभी का किरदार पसंद है और उस किरदार में शिल्पा शिंदे तो फैशन फ्लैशबैक में देखें इस लुक की खासियत।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - ना अनारकली, ना शरारा... सारा तेंदुलकर का ये सिंपल फ्लोरल सूट बन गया नया फैशन गोल
रंग-बिरंगी कॉटन साड़ियों ने बनाई अलग पहचान
अंगूरी भाभी का सबसे खास स्टाइल एलिमेंट उनकी चमकीली लेकिन सिंपल कॉटन साड़ियां थीं। इनमें बड़े-बड़े प्रिंट, हल्के बॉर्डर और आरामदायक कपड़ा होता था। ये साड़ियां देखने में आकर्षक थीं, लेकिन बिल्कुल भी भारी नहीं लगती थीं। यही वजह थी कि उनका लुक आम भारतीय महिलाओं से जुड़ा हुआ महसूस होता था।
मैचिंग ब्लाउज ने रखा लुक को बैलेंस
उनकी साड़ियों के साथ छोटे बाजू वाले मैचिंग ब्लाउज दिखाई देते थे। इनमें ज्यादा कढ़ाई या डिजाइन नहीं होती थी। सिंपल बॉर्डर और फिटिंग वाला ब्लाउज पूरे लुक को साफ-सुथरा और पारंपरिक बनाता था। यह साबित करता है कि अच्छा स्टाइल हमेशा भारी डिजाइन से नहीं बनता।

Shilpa Shinde Look in Bhabhi Ji Ghar par hain
हल्के गहनों
अंगूरी भाभी का ज्वेलरी स्टाइल भी बेहद साधारण था। छोटा मंगलसूत्र, छोटी नथ, झुमके और कांच की चूड़ियां उनके लुक को पूरा करती थीं। उन्होंने कभी बहुत भारी ज्वेलरी नहीं पहनी, फिर भी उनका पूरा लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देता था।
हेयरस्टाइल था बिल्कुल देसी
बीच से मांग निकालकर सिंदूर लगाना, बालों की साफ-सुथरी चोटी या लो पोनीटेल बनाना उनके किरदार की पहचान बन गया था। बिना किसी स्टाइलिंग टूल या फैंसी हेयरकट के भी उनका हेयरस्टाइल बेहद प्यारा लगता था।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आखिर क्यों Kareena Kapoor को कहा जाता है 'आई मेकअप क्वीन'
हल्का काजल, छोटी गोल बिंदी और बिल्कुल नैचुरल मेकअप इस लुक की खासियत रहा है। अगर आप अंगूरी भाभी से इंस्पायर लुक चाहती हैं, तो हल्की कॉटन साड़ी चुनें, उसके साथ सिंपल ब्लाउज पहनें, छोटी बिंदी, कांच की चूड़ियां, झुमके और हल्का काजल लगाएं। बालों में चोटी या लो बन बनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के एक क्लासिक भारतीय लुक पा सकती हैं।
