लाइफस्टाइल

फर्स्ट डेट पर आखिर कौन दे बिल, कैसै करें पहल, जानिए क्या कहते हैं डेटिंग एटीकेट्स

एक सेहतमंद और मजबूत रिश्ता आपसी समझ और बराबरी की सोच से बनता है और इस अच्छी सोच की शुरुआत आपकी पहली डेट के उस छोटे से बिल से ही हो सकती है।

Image

फर्स्ट डेट पर बिल किसे देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए अनकहे 'डेटिंग एटीकेट्स' (Photo: iStock)

फर्स्ट डेट किसी के लिए भी यादगार होती है। इसी पहली डेट पर एक ऐसा पड़ाव आता है जब दोनों असमंजस में पड़ जाते हैं। दरअसल जब खाने के बाद टेबल पर बिल आता है, तो दोनों के मन में एक ही सवाल चलता है- बिल कौन भरेगा? क्या आधा-आधा बांटें, जिसने बुलाया था वो दे या फिर लड़के को ही पर्स निकालना चाहिए? इस उलझन को दूर करने के लिए इमोशनल और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बेहद काम की सलाह दी है।

बिल देने की नीयत दोनों की होनी चाहिए

एक्सपर्ट का कहना है कि आखिर में बिल कौन भरता है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। असल बात यह है कि क्या दोनों ही लोग बिल देने की पेशकश कर रहे हैं या नहीं। कई बार पहली डेट पर दो लोग टेबल पर चुपचाप बैठकर यह देखने का इंतजार करते हैं कि सामने वाला क्या कदम उठाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह व्यवहार सही नहीं है।

पैसे के पीछे छिपी होती है सोच

मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखें तो लोग फर्स्ट डेट के बिल को एक सीक्रेट टेस्ट की तरह लेने लगते हैं, जो कि नहीं होना चाहिए। फर्स्ट डेट का मकसद एक-दूसरे को समझना और अच्छा वक्त बिताना होता है, न कि यह देखना कि बिल की रेस में कौन जीतता है।

बिल हैंडल करने के 3 आसान और सही तरीके

अगर आप इस स्थिति को बिना किसी हिचकिचाहट या शर्मिंदगी के संभालना चाहते हैं, तो इन तरीकों को अपना सकते हैं:

दोनों पहल करें: बिल आते ही जेब में हाथ सिर्फ एक का नहीं, दोनों का जाना चाहिए। सामने वाले को महसूस होना चाहिए कि आप उस पर बोझ नहीं बनना चाहते।

आधा-आधा बांट लें: अगर आप बिल्कुल झंझट नहीं चाहते, तो बिल 50-50 बांट लेना सबसे साफ और फेयर तरीका है।

जिसने इनवाइट किया, वो पे करे: अक्सर यह मान लिया जाता है कि जिसने डेट का प्लान बनाया है या इनवाइट किया है, वो बिल पे करे। दूसरी तरफ वाला इंसान अगली बार कॉफी या डेजर्ट का खर्च उठाने की बात कह सकता है।

रिश्ते हिसाब-किताब से नहीं, आपसी समझ से चलते हैं

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिल का पाई-पाई का हिसाब रखने से ज्यादा बेहतर एक-दूसरे को ट्रीट देना है। एक सेहतमंद और मजबूत रिश्ता आपसी समझ और बराबरी की सोच से बनता है और इस अच्छी सोच की शुरुआत आपकी पहली डेट के उस छोटे से बिल से ही हो सकती है। इसलिए अगली बार जब पहली डेट पर जाएं, तो बिल का तनाव छोड़ें। ईमानदारी से पे करने का ऑफर दें, मुस्कुराएं और बातचीत का आनंद लें!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article