लाइफस्टाइल

बॉलीवुड सुपरस्टार बनेंगी निकिता पोरवाल! सच होगा बचपन का सपना, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कही ये बड़ी बात

Madhur Bhandarkar Statement On Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर बन चुकीं निकिता पोरवाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। निकिता की जीत से उनके घरवाले बेहद खूश हैं। हाल ही में मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी और मधुर भंडारकर ने निकिता पोरवाल की जमकर तारीफ की है, जिसके बाद से ही निकिता का एक्ट्रेस बनने का सपना सच होता नजर आ रहा है।

Image

Film Director Madhur Bhandarkar And Anees Bazmee Thinks Femina Miss India 2024 Nikita Porwal Will Be Next Bollywood Star

Madhur Bhandarkar Statement On Nikita Porwal: फेमिना मिस इंडिया 2024 को उनकी विनर मिल चुकी हैं। उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया है। दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे पहली रनर अप तो गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने दूसरी रनर अप का ताज पहना। ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श मानने वाली निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी बीच निकिता को लेकर फिल्म जगत के मशहूर निर्देशकों का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

फेमिना मिस इंडिया 2024 के जूरी मेंबर

femina miss india 2024 judge film director madhur bhandarkar and anees bazmee

femina miss india 2024 judge film director madhur bhandarkar and anees bazmee

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 के जूरी मेंबर (जज) में फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी और मधुर भंडारकर का नाम भी शामिल था। एक तरफ जहां अनीस बज्मी को वेलकम और नो एंट्री जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ मधुर भंडारकर ने फैशन जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

अनीस बज्मी ने की निकिता पोरवाल की तारीफ

femina miss india 2024 nikita porwal to enter in bollywood

femina miss india 2024 nikita porwal to enter in bollywood

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि इतनी प्रतिभाशाली लड़कियों में से फेमिना मिस इंडिया 2024 को चुनना काफी मुश्किल होने वाला है। लेकिन अनीस को हमेशा से ही निकिता पोरवाल सबसे अलग नजर आती थीं। अनीस बज्मी पहले कभी निकिता पोरवाल से मिले भी नहीं हैं, फिर भी डायरेक्टर को निकिता की पर्सनैलिटी और एटीट्यूड पसंद आता था। अनीस ने ये भी बताया कि निकिता पोरवाल की मुस्कान और रवैया काफी अलग और स्पेशल नजर आता था। अनीस ने तो ये भी कहा कि उन्होंने विनर की घोषणा होने से पहले ही ये तुक्का लगा लिया था कि निकिता ही विजेता बनने वाली हैं। अनीस के अनुसार, निकिता और दोनों ही रनर-अप बेहद खूबसरत हैं।

माता सीता का किरदार निभा चुकी हैं निकिता पोरवाल

nikita porwal played mata sita role in ramleela see photo

nikita porwal played mata sita role in ramleela see photo

शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो कि निकिता कई सारे थिएटर में अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं। उज्जैन में होने वाली श्रीरामलीला में निकिता पोरवाल ने माता सीता का किरदार भी निभाया है। डायरेक्टर बज्मी ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, 'मुझे लगता है वो निकिता का भविष्य काफी उज्जवल है। उनके थिएटर करने की कहानी सुनकर मैं काफी प्रभावित हुआ। मुझे यकीन है कि टाइम्स की ट्रेनिंग की बदौलत निकिता, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया काफी आगे जाएंगी। उन्हें सिर्फ एक अच्छे एक्टिंग क्लास की जरूरत है।'

निकिता के जवाब से हैरान थे मधुर भंडारकर

इतना ही नहीं, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी अनीस बज्मी की बातों में सहमती जताई है। मधुर भंडारकर ने हालिया इंटरव्यू में फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल की तारीफ में कहा कि उन्हें निकिता के जवाब सुनकर काफी आश्चर्य हुआ था। सवाल मुश्किल थे, मगर निकिता ने हर सवाल का जवाब बखूबी दिया। मधुर भंडारकर का कहना है कि नई पीढ़ी के बच्चों ने खुद को काफी अपग्रेड किया है। निर्देशक ने ये भी कहा कि निकिता में इतनी कम उम्र में ही काफी टैलेंट हैं। उन्होंने माता सीता का किरदार भी निभाया है। मधुर भंडारकर के अनुसार निकिता को थिएटर, सामाजिक काम और फिल्म इंडस्ट्री पर ध्यान देना चाहिए।

फिल्मों में एंट्री को लेकर डायरेक्टर ने कही ये बात

Rekha Pandey, Nikita Porwal and Aayushi Dholakia

Rekha Pandey, Nikita Porwal and Aayushi Dholakia

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने आगे कहा, निकिता, रेखा और आयुषी, तीनों ही लड़कियां एक्टिंग के लिए बनी हैं। ये काफी सशक्त हैं, बस अभी इन्हें सीखने की जरूरत है। डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को नए चेहरों की खोज है और वो खुद भी परेशान हो जाते हैं जब किसी प्रोजेक्ट के लिए कलाकार की तलाश करनी होती है। वहीं, अनीस बज्मी ने भी साफ शब्दों में बताया कि निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया आने वाले समय में अगली ऐश्वर्या, प्रियंका और लारा दत्ता बन सकती हैं। लोग यकीकन इन्हें देखना पसंद करेंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article