फैशन की दुनिया में कई ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ लुक ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी याद रह जाते हैं। ऐश्वर्या राय का अपने भाई की शादी में पहना गया ट्रेडिशनल लुक भी उन्हीं में से एक है। पुरानी तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद सादगी भरे लेकिन सुंदर एलीगेंट अंदाज में नजर आती हैं। उस दौर में जब भारी-भरकम फैशन ट्रेंड में था, तब भी उनका स्टाइल बेहद बैलेंस्ड और क्लासी दिखाई देता था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: डेट पर बिल भरकर खुद को हीरो समझते हैं?
ऐश्वर्या ने रिसेप्शन के लिए बहुत ही सुंदर सी और सिंपल से लुक वाली साड़ी पहनी थी। उन्होंने हल्के सिल्वर-ब्लू शेड की सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनी थी।जिसमें शिमरी एम्बेलिशमेंट्स पूरे लुक को पार्टी-रेडी बना रहे हैं। आउटफिट का सॉफ्ट रंग उनके चेहरे की खूबसूरती को उभार रहा है, जबकि मिनिमल ज्वेलरी और खुले बाल लुक को संतुलित बनाए रखते हैं। साड़ी के साथ उन्होने बहुत ही स्टाइलिश हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना हुआ था। मेहंदी के साथ ओपन हेयर्स भी ऐश्वर्या के लुक में चार चांद लगा रहे थे।
साड़ी में दिखी ट्रेडिशनल ग्रेस
तस्वीरों को देखकर लगता है कि ऐश्वर्या ने क्लासिक सिल्क फैब्रिक की साड़ी चुनी थी, जिसमें चौड़ा बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन नजर आता है। साड़ी की ड्रेपिंग भी काफी सलीकेदार है, जो पूरे लुक को शाही स्पर्श देती है।
ज्वेलरी रखी थी सिंपल
इस लुक की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने साड़ी को ही मुख्य आकर्षण बनने दिया। हाथों में चूड़ियां, हल्की ज्वेलरी और पारंपरिक स्टाइल ने उनकी खूबसूरती को और निखारा। कहीं भी जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज का इस्तेमाल नहीं दिखता।

Aishwarya Rai Saree Look
मेकअप और हेयरस्टाइल भी थे खास
ऐश्वर्या का मेकअप बेहद नैचुरल नजर आता है। हल्का बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और सादगी भरी मुस्कान उनके लुक को और आकर्षक बना रही है। हेयरस्टाइल भी पारंपरिक समारोह के अनुरूप रखा गया था, जिससे पूरा लुक संतुलित दिखाई देता है।
आज के लिए स्टाइलिंग टिप्स
सिल्क या कांजीवरम जैसी साड़ियों को शादी के फंक्शन में चुन सकते हैं।
बहुत भारी ज्वेलरी की जगह एक-दो स्टेटमेंट पीस पहनें।
मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखें।
पारंपरिक रंग जैसे पीला, गोल्डन, मरून या लाल हमेशा क्लासिक लगते हैं।
साड़ी की ड्रेपिंग पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि वही पूरे लुक को निखारती है।
जरूर ही आप अपने अगले वेडिंग गेस्ट लुक के लिए ऐश्वर्या जैसी साड़ियां ट्राय कर सकती हैं, एकदम एवरग्रीन लुक आएगा।
