लाइफस्टाइल

Wedding Season Mehndi :शादी सीजन में मेहंदी को रचाना चाहते हैं डार्क तो जरूर अपनाएं ये हैक्स

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 09:55 PM IST

Tips for Mehndi Dark: अगर आपके हाथों की मेहंदी डार्क नहीं हो रही है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप हाथों में रची मेहंदी के रंग को डार्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से हैक्स के बारे में-

Image

हाथों में रची मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए क्या करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • लौंग के धुएं से मेहंदी का रंग हो सकता है डार्क
  • मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए लगाएं सरसों का तेल
  • मेहंदी लगाने के बाद करीब 12 घंटों तक न धोएं हाथ

Wedding Season Mehndi: शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में कई लोगों के घरों में शादियां होने वाली हैं। इसके अलावा आपके कई रिश्तेदार और फ्रेंड्स की शादी होने वाली होंगी। ऐसे में कई महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। लेकिन अगर आपके हाथों की मेहंदी डार्क नहीं होती है, तो परेशान न हों। मेहंदी को डार्क करने के लिए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जो काफी आसान हैं। साथ ही इसके लिए आपको किसी विशेष मेहनत की जरूरत नहीं होगी। आइए इस लेख में जानके हैं मेहंदी को डार्क करने के लिए क्या करें?

मेहंदी डार्क करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

अगर आप अपने हाथों की मेहंदी को डार्क करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों की अच्छी तरह से धो लें। इसके साथ ही मेहंदी लगाते समय बार-बार न उठें। इस बार में हाथों पर मेहंदी लगाएं। इसके अलावा मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।

लौंग के धुएं से करें सिंकाई

हाथों पर मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप लौंग के धुएं से सिंकाई करें। इसके लिए एक पैन लें। इसमें दो से तीन लौंग डालकर इसे तबतक गर्म करें, जबतक इससे धुआं न आने लगें। जब लौंग से धुआं आ जाए, तो अपने हाथों को इसके पास ले जाएं और हाथों की अच्छे से सिंकाई करें।

हाथों पर लगाएं सरसों तेल

मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए आप अपने हाथों पर सरसों तेल लगाएं। इससे रंग काफी निखरेगा। इसके लिए हाथों की मेहंदी जब सूख जाए, तो अपने हाथों को रगड़ें। इसके बाद अपने हाथों पर सरसों तेल लगाकर हाथों को मलें। ध्यान रखें कि मेहंदी को छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही हाथों पर करीब 12 घंटों तक साबुन न लगाएं। इससे मेहंदी का रंग फीका हो सकता है।

हाथों को रखें गर्म

मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने हाथों को गर्म रखें। आप जितना अपने हाथों को गर्म रखेंगे, मेहंदी का रंग उतना ही डार्क होगा। इसके लिए हाथों की समय-समय पर सिंकाई करें, गलब्स पहनें। इससे रिजल्ट बेहतर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article