लाइफस्टाइल

सर्दियों में लिपस्टिक के ये शेड्स रहते हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में, आप भी चुनें अपनी स्किन के अनुसार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 07:25 PM IST

Makeup Looks: सर्दियों में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए लिपस्टिक के शेड का खास ध्यान रखें। इन दिनों कुछ ऐसे शेड्स हैं, जो काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप अपने स्वेटर और जैकेट्स के साथ इन शेड्स की लिपस्टिक लगाते हैं तो आपका लुक काफी परफेक्ट नजर आएगा। आइए जानते हैं इन दिनों ट्रेंड करने वाली लिपस्टिक का शेड क्या है?

Image

सर्दियों में लिपस्टिक के शेड्स

KEY HIGHLIGHTS
  • पिंक शेड लुक को देता है परफेक्ट
  • ब्लड रेड शेड की लिपस्टिक से नजर आ सकते हैं खूबसूरत
  • वैरी बैरी लिपस्टिक देगा क्लासी लुक

Makeup Looks: मेकअप कई लड़कियों की जिंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। उनके मेकअप किट में लिपस्टिक सबसे इंपॉर्टेंट चीज मानी जाती है। लेकिन अक्सर इसके शेड को चुनने में मात खा जाती हैं। खासतौर पर सर्दियों के सीजन में लिपस्टिक का शेड चुनना काफी ज्यादा मुस्किल हो जाता है। अगर आप सर्दियों में भी अपने लिप्स के लुक को अच्छा करना चाहती हैं तो लिपस्टिक के शेड को चुनने में गलती न करें।

इन दिनों सर्दियों में लिपस्टिक के कुछ खास शेड काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहे हैं, जो आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ खास शेड के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में लिपस्टिक का कैसा होना चाहिए शेड?

पिंक शेड

डार्क और न्यूड शेड्स के बीच का कलर पिंक होता है। अगर आप सर्दियों में गुलाबी आउटफिट पहन रहे हैं तो पिंक शेड की लिपस्टिक जरूर लगाएं। इन दिनों यह शेड काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। इसके अलावा पिंक शेड की लिपस्टिक आप ग्रीन, ब्लू ड्रेस के साथ अपने लिप्स पर लगा सकते हैं। यह आपके लुक को काफी परफेक्ट बनाता है।

ब्‍लड रेड

सर्दियों में ब्लड रेड रंग की लिपस्टिक का शेड काफी ज्यादा ट्रेंड करता है। इस शेड की खास बात यह होती है कि यह किसी भी रंग के ड्रेस साथ मैच कर जाती है। इसलिए सर्दियों में आपका मेकअप ब्‍लड रेड रंग की लिपस्‍टिक के बिना अधूरा है। अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो इस रंग की लिपस्‍टिक के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट करें।

कोकोआ न्यूड

स्किन टोन की तरह कोकोआ न्यूड शेड की लिपस्टिक होती है। अगर आप इसी मैचिंग आईशैडो के साथ इस लिपस्टिक को लगाते हैं तो आपकी खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि, कोशिश करें कि कोकोआ न्यूड शेड की मैट लिपस्‍टिक ही लगाएं। इससे लुक काफी अच्छा नजर आता है।

वैरी बैरी शेड

सर्दियों में वैरी बैरी लिपस्टिक भी काफी ट्रेंड में रहता है। यह काफी पावरफुल शेड है, जो आपके लुक को थोड़ा हटकर बनाता है। अगर आप ब्राइट रंग का स्‍वेटर या जैकेट पहन रहे हैं तो इस रंग की लिपस्टिक को जरूर लगाएं। इससे आपको लुक परफेक्ट नजर आता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article