लाइफस्टाइल

Winter Look: इस सीजन में ये हैं सबसे हॉट कलर, जानिए और बन जाइए पार्टी का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:54 PM IST

Winter Look: सर्दियों में अगर आप फैशनेबल कपड़ों को लेकर परेशान हैं, तो आज इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे हॉट और ट्रेंडी लुक के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में भी आपके लुक को परफेक्ट और क्लासी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

सर्दियों में चाहते हैं परफेक्ट लुक, वियर करें इन रंगों के कपड़े

KEY HIGHLIGHTS
  • हल्के रंग के कार्डिगन देता है परफेक्ट लुक
  • लाल रंग से सर्दियों में चेहरे पर आता है निखार
  • ब्लड रेड रंग के जैकेट से दिखेंगे क्लासी

Winter Look: लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर कोई खास कर महिलाएं अपने फेशनेबल कपड़ों को लेकर परेशान रहती हैं। खासतौर पर कई महिलाओं और युवतियों के मन में सवाल उठता है कि आखिर वह किस रंग के कपड़े पहनें, जिससे उनका लुक परफेक्ट नजर आए। साथ ही सर्दियों में मोटे-मोटे कपड़ों की वजह से वह ज्यादा हैवी न दिखें। अगर आप भी इस चिंता में हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस सीजन में कुछ ऐसे रंगों के कपड़ों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक काफी हटकर नजर आ सकता है। आइए जानते हैं इस सीजन में किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?

लाल रंग में नजर आएंगी हॉट

सर्दियों में अगर आप हॉट और दिशकश दिखना चाहती हैं, तो ‘एडोब’ कलर आपके लिए परफेक्ट है। यह लाल रंग ही है, लेकिन काफी ब्राइट। ‘एडोब’ कलर के स्वेटर या जैकेट पहनें। लाल रंग का कपड़ा आपको हॉट लुक देता है। साथ ही इस डार्क रंग के कपड़े से आपका चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। रेड ऐसा कलर है जो लगभग सभी रंगों के साथ अच्छा लगता है। जैसे रेड एंड ब्लैक व्हाइट एंड रेड, ग्रीन एंड रेड, येलो एंड रेड। रेड कलर डेनिम के साथ भी अच्छा लगता है। आपकी सर्दियों की वार्डरोब में रेड रंग का जैकेट, शॉल, स्टॉल और स्वेटर होना सही रहता है।

हल्के रंगों में भी चुनें कुछ हटकर

विंटर सीजन 2022 में लाइट कलर्स ने भी इसबार अपनी जगह बनाई है। फायर वर्ल, अल्टीमेट ग्रे, इलूमनेटिंग येलो काफी ट्रेंड में हैं। इन सभी कलर्स की खासियत ये है कि ये काफी ब्राइट हैं। फुकिया फेडोरा कलर भी इन दिनों हर सेलेब्रिटी को पहने हुए देख सकते हैं। रानी और पर्पल रंग का यह कॉम्बिनेशन इन दिनों सभी को भाता है। इसी के साथ इबीसा और मायकोनोस ब्लू कलर भी लोगों के दिलों को छू गया है। लगभग सभी बड़े ब्रांड्स ने इस रंग को अपने कलेक्शन में शामिल किया है। अगर आप क्लासी और सिंपल लुक चाहती हैं, तो जींस के साथ डार्क रंग की लॉन्ग जैकेट पहनें। इसके साथ शूज को वियर कर सकती हैं, जो आपके लुक को काफी जबरदस्त और कंफर्टेबल बनाता है।

‘ग्रीन बी’ कलर भी देता है क्लासी लुक

सर्दियों में डार्क रंग का लॉन्ग कोट पहनने से आपका लुक काफी क्लासी नजर आ सकता है। साथ ही यह ठंड से भी बचाने में मददगार है। इन दिनों मार्केट में आपको कई तरह के लॉन्ग कोट का ऑप्शन मिल जाएगा, लेकिन हल्के रंग की बजाय आप डार्क रंग का कोट खरीदें। ‘ग्रीन बी’ कलर इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यह बॉटल ग्रीन कलर से चमकीला होता है और देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। ग्रीन में ओलिव ब्रांच कलर भी इन दिनों ट्रेंड में है। यह लुक को परफेक्ट बना सकता है। लॉन्ग कोट जींस ही नहीं साड़ी के साथ भी बहुत अच्छे लगते हैं।

ऊनी टॉप के साथ वियर करें जींस

सर्दियों में लुक को अच्छा करने के लिए हल्के रंग के ऊनी टॉप के साथ डार्क रंग के जींस को वियर करें, यह आपके ग्लैमरस लुक में तड़का लग सकता है। कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए यह काफी पसंदीदा लुक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article