रोम छिद्र हमारी त्वचा पर मौजूद छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो मारी त्वचा को "सांस" लेने में सक्षम बनाते हैं। हर रोम छिद्र में एक हेयर फॉलिकल और सेबेशियस ग्लैंड्स होते हैं। ये ग्रंथियां सीबम नामक एक नेचुरल ऑयल का उत्पादन करती हैं, जो त्वचा को ड्राईनेस से बचाने का काम करती है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। रोम छिद्र इसी सीबम और पसीने को त्वचा से बाहर निकालते हैं। लेकिन कई बार ये रोम छिद्र बड़े हो जाते हैं जिसकी वजह से चेहरे पर गढ्ढे नज़र आने लगते हैं। इन ओपन पोर्स के कारण त्वचा खुरदुरी लगती है। ऐसे में इन रोम छिद्रों को कम करना बेहद जरूरी होता है। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रोम छिद्र को कम कर सकते हैं।
रोम छिद्र को कम करने के आसान टिप्स
क्लींजिंग
अपने चेहरे को दिन में दो बार, सुबह और शाम, एक हल्के क्लींजर से धोएं। यह रोमछिद्रों को बंद करने वाले गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने में मदद करेगा। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा को बेजान बना सकता है। वहीं बहुत ठंडा पानी रोमछिद्रों को पूरी तरह से साफ नहीं करेगा।
एक्सफोलिएशन
हफ्ते में 1-2 बार हल्के एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददार साबित होगा।
टोनर का करें इस्तेमाल
सफाई के बाद अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने में मदद करता है और रोमछिद्रों को टाइट करने में भी मदद करता है। ऐसे में ऐसे टोनर का इस्तेमाल करें जिनमें विच हेज़ल या सैलिसिलिक एसिड जैसे तत्व हों।
