कॉटन साड़ी भारतीय महिलाओं की वॉर्डरोब का ऐसा हिस्सा है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज का फेयरवेल हो या किसी छोटे फंक्शन में शामिल होना हो, सूती साड़ी हमेशा एक क्लासी और एलिगेंट लुक देती है। गर्मियों में इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है क्योंकि यह हल्की, आरामदायक और स्टाइलिश होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मोतियों से लदी ड्रेस पहनकर कहां पहुंंची नई मम्मी परीणीति
हालांकि कई बार महिलाएं साड़ी तो चुन लेती हैं, लेकिन ब्लाउज के डिजाइन को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं। सही ब्लाउज न केवल साड़ी की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि पूरे लुक को नया अंदाज भी देता है। खासकर नेकलाइन का चुनाव बहुत मायने रखता है। अगर आप भी अपनी कॉटन साड़ी को एक फ्रेश और स्टाइलिश ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो इन ब्लाउज डिजाइनों को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
राउंड नेक ब्लाउज
कॉटन साड़ी के साथ राउंड नेक सबसे सुरक्षित और सदाबहार विकल्प माना जाता है। यह सिंपल होने के साथ-साथ हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
बोट नेक डिजाइन
बोट नेक ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह गर्दन और कंधों को खूबसूरती से हाईलाइट करता है और कॉटन साड़ी को मॉडर्न टच देता है।
वी-नेक ब्लाउज
अगरआप थोड़ी स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं तो वी-नेक डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सिंपल साड़ियों को भी स्टाइलिश बना देता है।

Cotton ki saree ke blouse design
कॉलर नेक ब्लाउज
ऑफिस वियर कॉटन साड़ी के साथ कॉलर नेक ब्लाउज बेहद स्मार्ट लगता है। यह लुक में प्रोफेशनल और एलिगेंट फील जोड़ता है।
डीप यू-नेक बैक डिजाइन
फ्रंट से सिंपल और पीछे से डीप यू-नेक डिजाइन कॉटन साड़ी को खास बना सकता है। यह छोटे फंक्शन और डे इवेंट्स के लिए अच्छा विकल्प है।
कीहोल नेक डिजाइन
कीहोल नेक ब्लाउज उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो सादगी के साथ थोड़ा फैशनेबल लुक चाहती हैं। यह बहुत ज्यादा बोल्ड भी नहीं लगता।
एल्बो स्लीव्स ब्लाउज
कॉटन साड़ी के साथ तीन-चौथाई या एल्बो लेंथ स्लीव्स बेहद खूबसूरत लगती हैं। यह पारंपरिक और क्लासी दोनों तरह का लुक देती हैं।
कॉटन साड़ी की खूबसूरती उसकी सादगी में होती है। इसलिए बहुत ज्यादा भारी एम्ब्रॉयडरी या चमकदार डिजाइन की बजाय साफ-सुथरे कट्स और आरामदायक फिटिंग वाले ब्लाउज चुनना बेहतर रहता है।
