लाइफस्टाइल

Birthday wishes For Cousin in Hindi: कजिन के जन्मदिन को बनाएं खास, भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 17, 2025, 01:37 PM IST

Birthday wishes For Cousin in Hindi: हमारे ताऊ, चाचा, मामा का बेटा-बेटी यानी की कजिन सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। इनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करना हर कजिन को पसंद होता है। जब आप अपने कजिन से खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं तो जब उनका जन्मदिन आता है तो इसे यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने कजिन के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Untitled design (2)

Birthday wishes For Cousin in Hindi: चचेरे भाई-बहन हमारे पहले दोस्त होने के साथ साथ बेस्ट पार्टनर इन क्राइम होते हैं। चचेरे भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। इनकी बॉन्डिंग कमाल की होती है। कजन्स एक-दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। ऐसे में जब उनका जन्मदिन आता है तो उनसे कहीं ज्यादा घर वाले एक्साइटेड रहते हैं। उनका जन्मदिन उन्हें यह दिखाने का एक सही समय है कि वे हमारे लिए कितने मायने रखते हैं। अगर आपके भी कजिन भाई-बहन का जन्मदिन है और इसे आप खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Birthday Wishes For Cousin in hindi

1. हर मुश्किल आसन हो,

हर पल में खुशियां हो,

हर दिन आपका खूबसूरत हो,

ऐसा ही आपका पूरा जीवन हो,

जन्मदिन मुबारक हो

2. भगवान भी खूब सुकून पाया होगा,

जब तुम्हें धरती पर भगाया होगा !

Happy Birthday

3.जल्दी से तुम्हे बर्थडे विश कर देता हूं,

वरना मै भूल ना जाऊ क्योंकि,

लाखों की तादात में लोग मुझसे मिलने खड़े हैं !

हैप्पी बर्थडे

4. सजती रहे खुशियों की महफ़िल,

और हर ख़ुशी सुहानी रहे,

आप जिंदगी में इतने खुश रहें,

कि हर ख़ुशी आपकी दीवानी रहे !

जन्मदिन मुबारक

5. नसीब और ऊंचे हो तुम्हारे,

सबका प्यार यूं ही मिलता रहे तुम्हें,

दुआ है रब से हर सफलता मिले तुम्हें,

जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

6. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

सूरज ने गगन से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको आपका जन्मदिन,

तहे-दिल से हमने ये पैगाम भेजा है!

7. पूरी हो दिल की हर ख्वाहिश आपकी,

मिले खुशियों का जहां आपको,

अगर आप मांगें आसमां का एक तारा,

तो खुदा दे दे सारा आसमान आपको।

जन्मदिन मुबारक हो!

8. हंसी आपकी कोई चुरा ना पाए,

आपको कोई कभी रुला ना पाए,

खुशियों का दीप ऐसे जले जिंदगी में कि कोई तूफान भी उसे मिटा न पाए।

जन्मदिन की शुभकामनाएं!

9. दिल से मेरी दुआ है कि खुश रहो तुम,

मिले न कोई गम जहां भी रहो तुम,

समंदर की तरह दिल है गहरा तुम्हारा,

सदा खुशियों से भरा रहे दामन तुम्हारा।

जन्मदिन मुबारक हो!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article