1st Birthday Cake Designs For Baby Boy: अगर आप एक लड़के के पेरेंट्स हैं और आपका लाडला एक साल का होने वाला है तो आप बर्थडे की प्लानिंग में भी लग गए होंगे। बेटे का पहला बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए आपको केक भी स्पेशल खरीदना चाहिए। अगर आप अभीतक केक के डिजाइन फाइनल नहीं कर पाए हैं तो ये लेख आपकी मदद के लिए ही है। बेटे के पहले बर्थडे पर कार से लेकर टेडी बियर तक के डिजाइन वाले केक यहां मौजूद हैं।

teddy bear birthday cake for one year old kid
कार्टुन तो हर बच्चे के चेहरे पर खुशी ला देता है। अपने एक साल के बेटे के लिए आ ऐसे ही कार्टुन और टेडी वाले केक खरीद सकते हैं। इस केक में आप जुते, फुटबॉल, कार या बॉल्स भी जोड़ सकते हैं। इस तरह के केक बेन्टो स्टाइल में भी आते हैं।

car cake design for 1 year old baby boy
लड़कों को बचपन से ही कार खूब पसंद आते हैं। ऐसे में बेटे के बर्थडे पर कार के डिजाइन वाला केक खरीद सकते हैं। कार वाला केक देखकर आपका लड्डू गोपाल खुश हो जाएगा।

1st birthday cake designs for baby boy
अगर आपके बेटे को कार्टुन पसंद है तो आपको बर्थडे के दिन तो कार्टुन वाले केक खरीदने ही चाहिए। इस केक में आपको बस अपने बच्चे के फेवरेट कार्टुन की फोटो ही जोड़नी है। इस तरह के केक तो आप वन या टू टीयर डिजाइन में बना सकते हैं।

two tier cake for 1st birthday boy
अगर आप टू टीयर केक खरीदना चाहते हैं तो आप केक के इस डिजाइन को देख सकते हैं। ये ग्रैंड बर्थडे पार्टी के लिए तो सबसे बेहतरीन हैं। इसमें बेटे का नाम लिखवाएं। आप चाहें तो इसमें टेडी बियर, कार्टुन कैरेक्टर की फोटो और बेटे का नाम भी लिखवा सकते हैं।

teddy bear birthday cake design for one year old baby boy
आपके लाडले बेटे को टेडी बियर तो पसंद आते ही हैं और अगर आप उनके पहले बर्थडेके लिए केक बनवा रहे हैं या खरीद रहे हैं तो ऐसे डिजाइन बेस्ट हैं। केक के इस डिजाइन में टेडी के साथ कलरफूल बॉल्स और कैंडी भी लगाए गए हैं, जो बच्चों को खूब भाते हैं।
