एजुकेशन

NTA में बड़े बदलाव: 600 विशेषज्ञ हटे, 25 नए अधिकारियों की होगी नियुक्ति, 4 स्तरीय जांच प्रणाली भी होगी लागू

Ministry of Education: शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने NTA से जुड़ी समीक्षा बैठक में 'परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जरूरी बेसिक सुविधाओं' को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Image

NTA News (Image - x.com/ANI)

Ministry of Education: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने NTA से जुड़ी समीक्षा बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जरूरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देश के बाद NTA के महानिदेशक ने अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी। एजेंसी ने अपनी परीक्षा टीम में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू कर दिया है। इसके तहत करीब 600 विशेषज्ञों को टीम से हटाया गया है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है।

परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए चार-स्तरीय जांच प्रणाली लागू की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों की ज्यादा बारीकी से समीक्षा करना और किसी भी संभावित गलती या कमी को दूर करना है। इसके अलावा आने वाले दो से तीन सप्ताह में NTA में 20 से 25 नए अधिकारियों को शामिल करने की योजना है। बैठक में आगे की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की गई।

NTA के नए कार्यालय में बढ़ेगी सुरक्षा

NTA के कार्यालय को नए परिसर में जल्द से जल्द स्थानांतरित करने की तैयारी भी की जा रही है। मंत्रालय के अनुसार, नए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीमें तैनात की जाएंगी। इससे कार्यालय और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

इन बदलावों से NTA की परीक्षा प्रणाली में सुरक्षा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। परीक्षा टीम में बदलाव, प्रश्नपत्रों की कई स्तर पर जांच, नए अधिकारियों की नियुक्ति और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने जैसे कदम इसी दिशा में उठाए जा रहे हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article