देश

कोलकाता में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यक्रम रद्द, भाजपा पर धमकी देने का आरोप, जानें पूरा मामला

CJP नेता आसुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि उत्तर कोलकाता के भारत सभा हॉल में होने वाला कार्यक्रम स्थल के मालिकों को कथित तौर पर BJP नेताओं ने धमकी दी थी। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल के मालिकों ने आखिरी समय पर आयोजन कराने से मना कर दिया। उ

Image

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका

Photo : ANI

कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता में उसका प्रस्तावित कार्यक्रम भाजपा नेताओं की कथित धमकी और राज्य प्रशासन के दबाव के चलते रद्द कर दिया गया है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे लेकर बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि पश्चिम बंगाल BJP ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है।

CJP नेता आसुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि उत्तर कोलकाता के भारत सभा हॉल में होने वाला कार्यक्रम स्थल के मालिकों को कथित तौर पर BJP नेताओं ने धमकी दी थी। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल के मालिकों ने आखिरी समय पर आयोजन कराने से मना कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के लिए छह अन्य हॉल से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने राज्य प्रशासन की ओर से भारी दबाव का हवाला देते हुए आयोजन की अनुमति नहीं दी। रांका ने कहा कि इन घटनाक्रमों से पता चलता है कि भाजपा सीजेपी से डरी हुई है। उन्होंने समर्थकों से कहा कि संगठन जल्द ही इससे भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि CJP बंगाल के सरकारी स्कूलों का दौरा जारी रखेगी और उनकी स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी।

BJP ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा ने कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है।

शेख अब्दुल की मौत को लेकर CJP की चार मांगें

वहीं, सीजेपी ने शेख अब्दुल की मौत और उनके परिवार पर कथित हमले के मामले में चार मांगें भी रखी हैं। संगठन ने अब्दुल के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने और हमले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

CJP का दावा है कि कथित हमले में 15 से 20 लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संगठन ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। संगठन ने कहा है कि उसके प्रतिनिधि अब्दुल के घर पर रहेंगे और परिवार के साथ खड़े रहेंगे। CJP ने परिवार को आर्थिक मदद देने की पेशकश भी की थी, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके बजाय अब्दुल के पिता के नाम पर एक स्कूल बनाने की मांग की है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article