Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में नाली से आ रहे हैं कॉकरोच, अपनाएं ये खास ट्रिक, दुम दबाकर भागेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 11:06 AM IST

Trick To Rid Of Cockroaches: बरसात के मौसम में घरों में कॉकरोच की समस्या बढ़ जाती है। नाली व किचन के सिंक से कॉकरोच आने लगते हैं। इन कॉकरोच से संक्रमण ही नहीं खाने की चीजों को भी दूषित करके फूड प्वाइजनिंग का कारण भी बन सकते हैं। इनसे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में नाली से आ रहे हैं कॉकरोच, अपनाएं ये खास ट्रिक, दुम दबाकर भागेंगे
Photo Credit: Instagram

How To Get Rid Of Cockroaches: घर में कॉकरोचों की समस्या आम है। अक्सर बारिश के मौसम में किचन और बाथरूम की नालियों से कॉकरोच आ जाते हैं। कुछ लोगों को कॉकरोच से बेहद डर लगता है। कॉकरोच बहुत जल्दी पूरे घर में फैल जाते हैं। कई बार किचन में रखी चीजों के आस पास पहुंच जाते हैं। जिस वजह से खाने वाले सामान को खराब कर देते हैं। कॉकरोच की वजह से कई तरह के संक्रमण होते हैं।

किचन में काम करने वाली महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या कॉकरोच का सामना करना होता है। इसे छुटकारा पाने के लिए वे कई सारे उपायों को अपनाती हैं, लेकिन फिर भी यह कॉकरोच नाक में दम करके रखते हैं। इनसे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप कॉकरोच की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू टिप्स को अपनाकर इनसे तुरंत निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

बेकिंग सोडा से भगाएं कॉकरोच
बेकिंग सोडा हर चीज के लिए एकदम परफेक्ट है। चाहे वह खाने में इस्तेमाल हो, सफाई में या कॉकरोच को भगाने में। बेकिंग सोडा हर चीज के लिए एकदम परफेक्ट है। कॉकरोच को भगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको जिस जगह से कॉकरोच ज्यादा आते हो वहां बेकिंग सोडा छिड़क देना चाहिए। इसे रात भर छिड़क कर छोड़ दें। सुबह उठकर कॉकरोच गायब दिखेंगे। बेकिंग सोडा की खुशबू से कॉकरोच दूर से ही भागने लगते हैं।

कॉकरोच को दूर भगाने के लिए सफेद सिरका भी बेहद फायदेमंद है। इसके लिए सिरका और पानी की बराबर मात्रा लेकर अच्छी तरह मिलाकर उसका घोल तैयार करें। अब उसके गोल को नाली में डाल दें। ऐसा करने से कॉकरोच सिरके की गंध की वजह से दूर भागने लगेंगे।

नालियों में डालते रहें गर्म पानी
इसके अलावा जिस नाली से कॉकरोच निकल रहे हैं, वहां गर्म पानी डालते रहें। ऐसा करने से नाली के अंदर जमी गंदगी भी निकल जाती है और कॉकरोच से भी छुटकारा मिल जाता है। कॉकरोच का मुख्य कारण गंदगी है। जहां गंदगी होती है कॉकरोच वहीं से आते हैं।


(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article