क्रिकेट

IND vs NZ: आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में बदलाव, घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

Who Is Brett Randell, IND vs NZ ODI Series: भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव देखने को मिला है। अंतिम दो वनडे मैचों के लिए घोषित टीम में न्यूजीलैंड ने खतरनाक तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडल को टीम में शामिल किया है।

Image

तीसरे और चौथे वनडे में ब्रेट रैंडल देंगे टीम इंडिया को चुनौती (Instagram/brett_randell)

IND vs NZ ODI Series 2026: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ यहां होने वाले चौथे और पांचवें वनडे के लिए बृहस्पतिवार को तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को अपनी टीम में शामिल किया। वनडे श्रृंखला का चौथा मैच शुक्रवार को जबकि पांचवा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-0 से आगे है। तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

कौन हैं ब्रेट रैंडेलः 31 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडल ने अब तक 146 पेशेवर मैच खेले हैं, जिनमें न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेले गए पांच मैच भी शामिल हैं। उन्होंने अब तक अपने अपने पेशेवर करियर में तेज तर्रार गेंदबाजी के दम पर 284 विकेट लिए हैं। वह हाल ही में डर्बीशर की तरफ से काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने के बाद लौटे हैं। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को भी पांचवें और अंतिम वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल को बधाई दी और यह भी कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा, "जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिलता है, तो वह खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए कोचिंग स्टाफ में फेरबदल की भी घोषणा की। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स पाथवे के कोच मिच रेनविक और ’स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ कोच कोरी माइलीज दोनों वनडे मैचों के लिए वाल्टर और मार्टिन गुप्टिल के साथ कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए हैं।

नियमित गेंदबाजी कोच जैकब ओरम, बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची और ’स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट मैचों की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो चुके हैं। .

चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

चौथे वनडे के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।

पांचवें वनडे के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article