Green Tea in summer: गर्मियों में कितनी ग्रीन टी पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, नहीं मिलानी चाहिए चीनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 08:06 AM IST

Green Tea Benefits and side effects: ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग भी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि एक दिन में नियमानुसार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

Green Tea in summer: गर्मियों में कितनी ग्रीन टी पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, नहीं मिलानी चाहिए चीनी
Photo Credit: Instagram

Best Time For Drink Green Tea: आमतौर पर ज्यादातर लोगों को रोज सुबह चाय पीने की आदत होती है। कुछ लोग दूध वाली चाय पीते हैं, कुछ लोग चाय पत्ती की काली चाय पीते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ग्रीन टी पीना पसंद होता है। ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह कई बीमारियों से लड़ने से हमारे शरीर की मदद करती है। इसके साथ ही वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए भी ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए लोग इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा करने लग जाते हैं, लेकिन कहा जाता है किसी चीज का ज्यादा सेवन भी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक यही चीज ग्रीन टी के लिए भी लागू होती है। 

ग्रीन टी का सही समय और पीने का सही तरीका जरूर मालूम होना चाहिए। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर में फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है। बाकियों की तरह ग्रीन टी में भी कैफीन पाया जाता है जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द, कब्ज, एसिडिटी जैसी कई तरह की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

गर्मियों में एक दिन में दो बार पीनी चाहिए ग्रीन टी
डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्मियों के मौसम में एक दिन में एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दो कप ग्रीन टी पीना चाहिए। एक बार सुबह जो 10 बजे से 11 बजे के बीच में जो आप के नाश्ते को पचाने में काम करता है। एक बार रात में भोजन करने के एक से दो घंटे बाद जो आपके भोजन को पचाने का काम करेगा और आपका पाचन तंत्र मजबूत करेगा। 




ग्रीन टी में नहीं मिलानी चाहिए चीनी
ग्रीन टी बिना शुगर के पीनी चाहिए। अगर आपको थोड़ा मीठे की आदत है तो आप इस में शहद मिलाकर पी सकते हैं। ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना काफी फायदामंद होता है और यह स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए फायदा करता है। यह बॉडी में जमा फैट को खत्म करता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article