White Teeth Home Remedies Tips: पीले दांतों को सफेद कर देंगी किचन में रखी ये चीजें, पायरिया में भी हैं मददगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 04:00 PM IST

Teeth Whitening Home Remedies Tips: चेहरे पर प्यारी मुस्कान और सफेद दांत आपके व्यक्तित्व में सबसे पहला इंप्रेशन डालती हैं, जबकि पीले दांते व्यक्ति की पर्सनालिटी पर दाग लगा देती है। दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स आजमा सकते हैं।

White Teeth Home Remedies Tips: पीले दांतों को सफेद कर देंगी किचन में रखी ये चीजें, पायरिया में भी हैं मददगार
Photo Credit: Instagram

White Teeth: इंसान की मुस्कान व्यक्तित्व का प्रतीक मानी जाती है और इस मुस्कान में चार चांद लगाते हैं हमारे दांत। प्यारी सी मुस्कान और सफेद चमकते दांत किसी को भी आपकी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। यह व्यक्ति की सबसे पहली पहचान होती है। वहीं अगर दांतों में पीलापन हो तो यह व्यक्ति की खूबसूरती में दाग लगा देता है। पीले दांत आपकी पर्सनालिटी पर नेगेटिव असर डालता है और कई बार इससे व्यक्ति को शर्मिंदगी भी उठाने पड़ती है। पीली दांत आपकी प्यारी सी मुस्कान को फीका कर देती है। कभी-कभी रोजाना दांतों को सफाई करने के बाद भी पीले दांतों से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए आप डेंटिस्ट के पास जाते हैं। अगर डेंटिस्ट के पास जाने से पहले आप कुछ घरेलू उपाय को करते हैं तो यह कुछ ही दिनों में आपके दांतों से पीलेपन को दूर कर सकती है। यह आसान टिप्स अपनाकर आप अपने दांतों को तरोताजा रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगाएं

सरसों का तेल और नमक किचन में आसानी से उपलब्ध होता है। खाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं, यही नहीं आयुर्वेद में भी सरसों के तेल और नमक को बेहद उपयोगी उपाय बताया गया है। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है। इसका उपयोग करने के लिए सरसों के तेल में दो चुटकी नमक मिलाना है और इसे हाथों की उंगलियों से दांतों में हल्का हल्का मसाज करना है। कुछ देर बाद पानी से कुल्ला करके मुंह साफ कर लेना है। 

नीम के दातुन से करें ब्रश

नीम के दातुन का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए प्राचीन काल से होता आ रहा है। यह दांतों के लिए सबसे फायदेमंद उपाय है। आज भी गांव में लोग नीम की दातून से ही दांतों की सफाई करते हैं। यह दांतों की अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। जैसे दांतों की जड़ों से खून आना, मसूड़े फूल जाना जैसी समस्याओं को भी चुटकियों में दूर करता है। नीम में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक होता है। यह दांतो से कीटाणुओं को भी नष्ट करता है।

केले का छिलका

केला जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, उतना ही इसका छिलका भी दांतों के लिए रामबाण है। दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले के छिलके से रोजाना दो से 4 मिनट तक दातों में रगड़े और फिर ब्रश से दांतों को साफ कर लें। इससे दांत मजबूत होते है साथ ही पीलापन भी दूर करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article