Homemade Protein Shake: दुबलेपन को खत्म कर देगा घर पर बना प्रोटीन शेक, ऐसे करें तैयार

Homemade Protein Shake: दुबलेपन और फिट होने में अंतर होता है। जो लोग कमजोर और दुबले-पतले होते हैं, उन्हें लोगों के मजाक का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में घर पर बना प्रोटीन शेक दुबलेपन के इस समस्या को दूर कर बॉडी को फिट बनाने में मददगार होता है।

Homemade Protein Shake
Protein Shake 
मुख्य बातें
  • प्रोटीन शेक के नियमित सेवन से जल्द बनेगी बॉडी
  • दूध, चॉकलेट पाउडर और फ्लैक्सीड से बनाएं प्रोटीन शेक
  • वजन बढ़ाने में मददगार प्रोटीन शेक

Protein Shake for Weight Gain: मोटापे के साथ-साथ ज्यादा पतलेपन को भी अच्छा नहीं माना जाता है। जो लोग पतले होते हैं, उन्हें अक्सर लोगों की ऐसी बाते सुनने को मिलती हैं, जो उनका आत्मविश्वास कमजोर कर देती हैं। ऐसे में हर किसी को एक फिट बॉडी की चाह होती है। बॉडी को फिट बनाने के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। शरीर को हष्ट पुष्ट बनाने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन काफी फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन शेक को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं घर पर प्रोटीन शेक को तैयार करने की विधि के बारे में-

घर पर बनाएं प्रोटीन शेक

प्रोटीन शेक बनाने की सामग्री

  • दूध
  • चॉकलेट पाउडर
  • फ्लैक्सीड पाउडर

प्रोटीन शेक बनाने की विधि
शरीर को फिट और सुडौल बनाने के लिए प्रोटीन शेक बहुत कारगर होता है। अगर प्रोटीन शेक के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी की जाए, तो जल्दी फायदा मिलता है। प्रोटीन शेक को घर पर बनाने के लिए दूध, चॉकलेट और फ्लैक्सीड पाउडर की जरूरत होती है। इस प्रोटीन शेक को बनाने के लिए अब दूध, चॉकलेट पाउडर और फ्लैक्सीड पाउडर को एक साथ ग्राइंडर में डालकर 3-4 मिनट तक चलाएं। जब ये शेक तैयार हो जाए, तो इसे एक गिलास में निकालकर सेवन करें। इस प्रोटीन शेक को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के बाद पिएं, कुछ ही दिन में आपको फर्क साफ नजर आएगा।

प्रोटीन शेक ऐसे बढ़ाता है वजन
घर पर फ्लैक्सीड से बने प्रोटीन शेक में शामिल दूध और फ्लैक्सीड में मौजूद प्रोटीन शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके साथ ही इस शेक से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस प्रोटीन शेक से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। इस प्रोटीन शेक को पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं, फायदा मिलेगा। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि प्रोटीन शेक का सेवन हमेशा एक्सरसाइज के बाद ही करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर