Home Remedies For Oily Skin: गर्मी की बरसात में ऑयली त्वचा आम समस्या है। ऑयली त्वचा त्वचा से चेहरे में कई समस्याएं होती हैं। जैसे मुंहासे, ब्लैक हेड्स व चेहरे का ग्लो उड़ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए जैसे शरीर का ख्याल रखा जाता है वैसे ही खूबसूरती के लिए चेहरे का विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर ऑयली त्वचा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऑयली स्किन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे चिकनी चीजों का सेवन ज्यादा करना, हारमोंस में समय-समय पर बदलाव आते रहना, मौसम में बदलाव आदि कई वहज होती हैं जिससे स्किन में ऑयल पैदा होने लगता है। कुछ लोग ऑयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर हम इन महंगे प्रोडक्ट की बजाय घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें तो ऑयली स्किन से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।
अंडे का सफेद भाग त्वचा में लगाएं
ज्यादातर लोग अंडा अपने डाइट में शामिल करते हैं। सुबह नाश्ते और डिनर में अंडा जरूर खाते हैं। अंडा जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है उतना ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सफेद भाग त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अंडे में नींबू मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर हल्का हल्का मसाज करते हुए लगाएं। अंडा चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटा देता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
मुल्तानी मिट्टी लगाएं
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी काफी असरदार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में तीन बार लगाना चाहिए।
चेहरे पर लगाएं खीरा
खीरा भी ऑयली चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर से तेल की मात्रा को कम करता है। यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है त्वचा के लिए भी कई गुना फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले खीरे के टुकड़े को पूरे चेहरे पर रब करके लगाएं। इसके बाद सुबह सादे पानी से मुंह धो लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

