Hill Stations Near Noida: नोएडा के करीब हैं ये हिल स्टेशन, जानें कहां कितनी देर में पहुंच सकते हैं आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:35 PM IST

Hill Stations Near Noida: यदि आप इस वीकेंड हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा के पास बसे ये हिल स्टेशन आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। देखें इनकी डिटेल।

Hill Stations Near Noida: नोएडा के करीब हैं ये हिल स्टेशन, जानें कहां कितनी देर में पहुंच सकते हैं आप

Hill Stations to visit Near Noida: गर्मी के दिनों में अधिकांश लोग हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाते हैं। वाकई में ऐसी जगह जाने के बाद सारी थकान दूर हो जाती हैं। लेकिन गर्मी आते ही ऐसी जगहों पर भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। कभी-कभी तो होटल बुक करना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग अधिक भीड़ होने की वजह से भी अपनी छुट्टियां घर में ही बिता लेते है। लेकिन यदि आप ऐसी परिस्थिति में नोएडा के पास बसे इन हिल स्टेशनों पर जाएं, तो आपको वहां भीड़ भी कम मिलेगी और आप अपनी छुट्टियां अच्छे से इंजॉय भी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको नोएडा के पास बसे उन हिल स्टेशनों के नाम बताते है, जहां आप अपनी छुट्टियां बहुत अच्छे से बता सकते हैं।

नोएडा के पास बसे हिल स्टेशन 

1. नौकुचियाताल

यह हिल स्टेशन हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। यहां की खूबसूरत वादियां आपको अपनी और मोहित कर सकती है। ऐसी जगह पर आप अपने फैमिली के साथ भरपूर टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत पहाड़, झील, शांत महौल और खूबसूरत वादियां देखने को मिल सकती हैं। यह हिल स्टेशन नोएडा शहर से 350 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप करीब 6 से 7 घंटे में वाया रोड जा सकते हैं।

2. रामगढ़

यदि आप नौकुचियाताल घूमने जाने वाले हैं, तो आप रामगढ़ भी आसानी से जा सकते हैं। यहां की घुमावदार सड़कें देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। गर्मी के दिनों में यहां आप सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

3. रिवालसर
 
यह हिल स्टेशन मंडी जिले में स्थित है। आपको बता दें यह हिल स्टेशन सिख, हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र भी हैं। यह नोएडा से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आने में आपको लगभग 10 घंटे लग सकते हैं।

4. परवाणु

यह हिमाचल प्रदेश के सबसे खास डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आप शांतिपूर्ण तरीके से वीकेंड की छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां आपको घना जंगल देखने को मिल सकता है।। यह हिल स्टेशन नोएडा से 346 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वाया रोड से आप यहां 6 से 7 घंटे में पहुंच सकते हैं।

5. कौसानी

अगर आप भीड़-भाड वाली जगहों में अपनी छुट्टी बिताना नहीं चाहते हैं, तो आपको कौसानी जाना चाहिए। यह कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा से करीब 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

वीकेंड में यहां आप घूमने जा सकते है। घूमने के लिए यहां आप नंदा देवी, पंचाचूली चोटी और त्रिशूल जैसे टूरिस्ट स्पॉट देखने जा सकते हैं। यह नोएडा के पास बसा एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। नोएडा से यहां पहुंचने में आपको करीब 10 घंटे लगेंगे। 
 

End of Article