Happy Valentine's Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: शायराना अंदाज में दें वैलेंटाइन डे की बधाई, देखें खूबसूरत शायरियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 10:50 PM IST

Happy Valentine's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए खास होता है । इस दिन आप इन प्यार भरी रोमांटिक शायरियों से अपने पार्टनर को मुबारकबाद भेज सकते हैं।

Happy Valentine's Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: शायराना अंदाज में दें वैलेंटाइन डे की बधाई, देखें खूबसूरत शायरियां

Happy Valentine's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों के लिए बड़ा ही खास दिन होता है। 14 फरवरी को सेलिब्रेट करनेवाले इस दिन का इंतजार खासकर युवा कपल्स जरूर करते है। इस दिन कपल्स प्यार मोहब्बत इजहार करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते है। आप भी इन शायरियों और तस्वीरों के जरिए अपने पार्टनर,प्यार को प्यार भरी रोमांटिक शायरी भेज सकते है। आप इस वेलेंटाइन डे पर अपने पार्नटर एसएमएस, वॉट्सऐप मेसेजेस और शायरियां भेजने वाले हैं तो  हम आपके लिए कई विकल्प लेकर आए हैं। दिए गए आप इन खूबसूरत संदेश,शायरियों को , आप अपने चाहने वालों को भेज सकते हैं।

एक बार मुस्कुरा के कह दो हमसे प्यार है तुमको,
एक बार ये बता दो कि हमारा इन्तजार है तुमको,
जिन्दगी भर करेंगे आपसे ही हम उल्फत बस,
कहो कि हमारी इस बात का ऐतबार है तुमको।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।



यूं हर पल सताया न कीजिए,
यूं हमारे दिल को तड़पाया न कीजिए,
क्या पता कल हम हों न हों इस जहां में,
यूं नजर हमसे आप चुराया न कीजिए।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।



मेरे चेहरे की हंसी हो तुम,
मेरे दिल की हर खुशी हो तुम,
मेरे होठों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है मेरा ये दिल जिसके लिए,
वही मेरी जान हो तुम।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।




हमनें सुना है की इश्क इतना मत करो,
कि हुस्न सर पे सवार हो जाए,
मैं कहता हूं कि ऐ मेरे दोस्त,
इश्क इतना कर कि पत्थर
दिल को भी तुझसे प्यार हो जाए।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।




कभी हंसाता है ये प्यार,
कभी रुलाता है ये प्यार,
हर पल की याद दिलाता है ये प्यार,
चाहो या ना चाहो पर आपके होने का
एहसास दिलाता है ये प्यार।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।




बैठा के सामने जी भर के दीदार करना,
एक रोज बांहों में भरके प्यार करना,
मेरी मजबूरी समझना शिकवा ना कोई करना,
हम तेरे ही रहेंगे हमारा ऐतबार करना।
हैप्पी वेलेंटाइन डे।



यादों का यह कारवां हमेशा रहेगा.
दूर जाते हुए भी प्यार वही रहेगा,
माफ़ करना मिल नहीं सके आपसे,
यकीं रखना आँखों में इंतज़ार वही रहेगा !
Happy Valentine day 2022



यादों का यह कारवां हमेशा रहेगा
दूर जाते हुए भी प्यार वही रहेगा,
माफ़ करना मिल नहीं सके आपसे,
यकीं रखना आँखों में इंतज़ार वही रहेगा !
Happy Valentine day



किसी का यह सोच कर साथ ना छोड़ना,
की उसके पास कुछ नहीं तुम्हें देने के लिए,
बस यह सोच कर साथ निभाना की उसके पास,
कुछ नहीं तुम्हारे सिवा खोने के लिए !
वैलेंटाइन डे की शुभकामनायें



दिल की किताब में गुलाब उसका था,
रात की नींद में ख्वाब उसका था,
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया,
मर जायेंगे बिन तेरे ये जवाब उनका था !
Happy Valentine 2022



हमे जरूरत नहीं किसी अलफ़ाज़ की
प्यार तो चीज़ है बस एहसास की
पास होते आप तो मंज़र कुछ और ही होता
लेकिन दूर से खबर है हमे आपकी हर धड़कन की।
 
चलो आज खामोश प्यार को इक नाम दे दें,
अपनी मोहब्बत को इक प्यारा अंज़ाम दे दें
इससे पहले कहीं रूठ न जाएं मौसम अपने
धड़कते हुए अरमानों एक सुरमई शाम दे दें !







एक आस, एक एहसास, मेरी सोच और बस तुम,
एक सवाल, एक मजाल, तुम्हारा ख़्याल और बस तुम,
एक बात, एक शाम, तुम्हारा साथ और बस तुम,
एक दुआ, एक फ़रियाद, तुम्हारी याद और बस तुम,
मेरा जूनून, मेरा सुकून बस तुम और बस तुम



Happy Valentine Day 2022

 शिकवा भी होगा हमसे शिकायत भी होगी,
पर दोस्त से गिला किया नहीं करते।
हम अच्छे नहीं बुरे ही सही,
तुम्हें वैलेंटाइन मुबारक हो,
लेकिन हम जैसे दोस्त मिला नहीं करते।



प्यार वो एहसास है जो मिटता नहीं
प्यार वो पर्वत है जो झुकता नहीं
प्यार की कीमत क्या है हमसे पूछो,
प्यार वो अनमोल हीरा है जो बिकता नहीं


दिल की किताब में गुलाब उसका था,
रात की नींद में ख्वाब उसका था,
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया,
मर जायेंगे बिन तेरे ये जवाब उनका था !


अगर बनना है तो गुलाब के फूल बनो,
क्योंकि ये फुल उसके हाथ में भी खुशबु छोड़ देते हैं,
जो इसे मसल कर फैंक देते हैं !
Happy Valentine Day 2022


हर फूल की अजब कहानी है,
चुप रहना भी प्यार की निशानी है,
कहीं कोई जख्म नहीं फिर भी,
क्यों दर्द का एहेसास है,
लगता है दिल का कोई टुकडा,
आज भी उसके पास है !
Happy Valentine Day





End of Article