Ganesh Chaturthi 2022 Suji Laddoo Recipe: स्वाद में नंबर वन है सूजी के लड्डू, कम घी में बनकर होते हैं तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 05:40 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Suji Laddoo: गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गणपित बप्पा के स्वागत में कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। कई तरह के भोग भगवान गणेश जी को लगाया जाता है। ऐसे में आप भी घर पर सूजी के लड्डू बनाकर गणेश जी को भोग लगा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022 Suji Laddoo Recipe: स्वाद में नंबर वन है सूजी के लड्डू, कम घी में बनकर होते हैं तैयार

Ganesh Chaturthi 2022 Suji Laddoo: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 31 अगस्त को गणपति बप्पा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन लोग धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। तमाम तरह की तैयारियों के साथ गणपति बप्पा का प्रिय भोग बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा व उनका प्रिय भोग अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी के दिन कुछ अलग सूजी का लड्डू बनाकर गणपति जी को भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। सूजी के लड्डू स्वाद में नंबर वन होते हैं और इसे आप कम घी में भी बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं सूजी के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत

सूजी का लड्डू भले ही ऊपर से हार्ड दिखे पर अंदर से सॉफ्ट होना चाहिए। यही लड्डू सबसे अच्छा और स्वादिष्ट माना जाता है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे सूजी, घी, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश, छोटी इलायची।

जानिए बनाने की विधि

सूजी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कम आंच में घी गर्म करें। इसके बाद उसमें सूजी डालें और खूब भूनकर सुनहरा होने तक भूनें। गैस की आंच कम ही रहने दें। सूजी को कम आंच में ही भूने। अगर घी कम लग रहा हो तो बीच बीच में घी डालते रहें। अब भूनी हुई सूजी को पैन से बाहर निकाल लें। पैन में दोबारा घी डालकर काजू, बादाम किशमिश को भी सुनहरा होने तक भूनें।

अब ठंडी हो चुकी सूजी, काजू और किशमिश को मिक्चर में डाल कर पीस लें। इसके साथ ही मिक्सर में चीनी और इलायची के बीजों को पीस लें। अब सूजी और मेवे वाले मिक्चर में चीनी और इलायची का मिश्रण अच्छे से मिलाएं। अब इसमें गर्म किया हुआ घी डालें। 

मिश्रण की थोड़ी मात्रा को हाथ में लेकर उसे गोल-गोल घुमाते हुए लड्डू की शेप में बनाएं। आपके ताजे लड्डू घर पर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसे बप्पा को भोग लगाने के बाद सबको सर्व करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article