Make Rangoli On Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को हर साल गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 31 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व खुशियों की सौगात लेकर आता है। हर साल की तरह इस साल भी भक्त गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करने वाले हैं। बप्पा के स्वागत के लिए लोग तरह-तरह की रंगोली से घर सजाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करना चाहते हैं तो रंग बिरंगी खूबसूरत रंगोली की डिजाइन बनाकर बप्पा का स्वागत करें। आइए जानते हैं रंगों से बनी रंग बिरंगी रंगोली कैसे बनाई जाएं।
शुभ मानी जाती है रंगोली (Ganesh Chaturthi 2022 Rangoli)

हिंदू धर्म में रंगोली को बेहद शुभ माना गया है। हर शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में रंगोली जरूर बनाई जाती है। हिंदू धर्म में रंगोली का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि रंगोली से पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है। रंग बिरंगी रंगों से बनी खूबसूरत रंगोली गणेश चतुर्थी के मौके पर घर की शोभा बढ़ाएगी और इससे त्योहार की रोनक भी चार गुना बढ़ जाएगी।
इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन करें ट्राई

भिन्न भिन्न प्रकार के रंगों से बनी रंगोली मन को सुकून और घर को सुंदर बनाती है। इस बार कलरफुल रंगों से भगवान गणेश जी की तस्वीर वाली लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली जरूर ट्राई करें। यह बेहद खूबसूरत लगेगी। इस डिजाइन के चारों तरफ फूल बनाकर बीच में रंगोली से गणेश जी की तस्वीर बनाकर आप बप्पा का स्वागत कर सकते हैं। यह रंगोली देखने में भी बेहद खूबसूरत लगेगी। ध्यान रखें कि रंगों से रंगोली बनाने के लिए आपको सही जगह का चयन करना बेहद जरूरी है। रंगों से बनी रंगोली ऐसी जगह बनाएं जहां हवा न आती हो, क्योंकि रंग हल्के होते हैं और हवा से रंगोली खराब हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

