Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बवाल काट दिया है। फिल्म को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई करके लोगों का ध्यान खींच लिया था और अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अजय देवगन की फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं, अजय देवगन की इस फिल्म ने 2026 की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं। आइए आपको फिल्म की कमाई और उन 5 फिल्मों के नाम बताते हैं, जिनके रिकॉर्ड दृश्यम 3 ने ध्वस्थ किए हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor की Farzi 2 में हुई नई हसीना की एंट्री, 2027 में रिलीज होगी सीरीज
दो दिनों में 100 करोड़ी हुई फिल्म
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा बनने वाली है। इस फिल्म ने पहले दिन ही 62 करोड़ का कलेक्शन करके हर किसी को हैरान कर दिया था और दूसरे दिन भी दृश्यम 3 ने धमाकेदार कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक, दृश्यम 3 ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 53.50 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 115.50 करोड़ तक पहुंच गया है और अब फिल्म की कमाई को देखकर माना जा रहा है कि अजय देवगन की दृश्यम 3 आने वाले दिनों में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ सकती हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम, बोले- देश को आप पर गर्व हैइन फिल्मों के दूसरे दिन में तोड़े रिकॉर्ड
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। पहले दिन ही फिल्म ने कई मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब दूसरे दिन दृश्यम 3 ने 2026 की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। इस फिल्म ने दो दिनों में 115 करोड़ की कमाई करके मिर्जापुर, धमाल, आवापन, वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला के वीकेंड कलेक्शन को पछाड़ दिया है।यहां देखें इन फिल्मों की कमाई
- मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़
- आवारापन 2- 84.31 करोड़
- धमाल 4- 67.21 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
- भूत बंगला- 65.65 करोड़
