Fashion Tips: परफेक्ट ब्लाउज चुनने में मदद करेंगे ये टिप्स, आपकी बॉडी पर लगेंगे एकदम स्टनिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 05:32 PM IST

Fashion tips For blouse: चाहें साड़ी हो या लेहंगा अपने बॉडी के हिसाब से सही तरीके का ब्लाउज बनवाना ही आपको फैशनेबल बनाता है...

Fashion Tips: परफेक्ट ब्लाउज चुनने में मदद करेंगे ये टिप्स, आपकी बॉडी पर लगेंगे एकदम स्टनिंग

साड़ी के चुनाव पर तो आप खूब ध्यान देती हैं, पर ब्लाउज का क्या? परफेक्ट ब्लाउज बनवाने का तरीका क्या आपको मालूम है? सिर्फ खूबसूरत साड़ी खरीद लेने भर से बात नहीं बनती। इस पारंपरिक भारतीय परिधान की खूबसूरती का काफी हक ब्लाउज पर भी है। अब सवाल यह है कि ब्लाउज कैसा बनवाया जाए? ब्लाउज बनवाने के लिए नाप देते वक्त किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए ये बात जानना भी बेहद जरूरी है। 

  • एप्पल बॉडी शेप 

यदि आपका शरीर सेब की आकार का है, तो एकल रंगीन ब्लाउज पहनें। भारी कढ़ाई वाले काम से बचें और चौड़ी नेकलाइन्स चुनें।

  • पेटीट फिगर 

भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज पेटीट फिगर पर हमेशा खूबसूरत लगता है। इसे कैर्री करके आप एकदम एफर्टलेस दिखेंगी। 

  • ब्रॉड शोल्डर 

ब्रॉड शोल्डर के लिए आप ब्रॉड नैकलाइन वाला ब्लाउज चुनें। ये आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा। 

  • ऑवरग्लास फिगर 

पतली पट्टियां, लंबी आस्तीन और चौड़ी नेकलाइन्स वास्तव में ऑवरग्लास बॅाडी के लिए अच्छी तरह से काम करती हैं। कर्व्स को फ्लॉन्ट करने के लिए आप हल्के फैब्रिक भी चुन सकती हैं। 

  • स्पोर्टी बॅाडी शेप

यदि आपकी एथलेटिक बॉडी है, तो आप हॉल्टर नेकलाइन और यहां तक ​​कि नूडल-स्ट्रैप ब्लाउज भी ले सकती हैं। 

  • हैवी आर्म्स शेप 

अगर आपके हैवी आर्म्स हैं तो आपको कट स्लीव्स नहीं पहनना चाहिए। 

End of Article