Eid Mubarak 2022 Wishes Images, Status: ईद उल फितर 2022 मुबारक! इन खूबसूरत कोट्स से दें ईद की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 01:41 PM IST

Eid Ka Chand Mubarak 2022 Wishes Images, Status, Messages, Shayari, Quotes, Photos: ईद के मौके पर अगर आप अपनों को मुरबारकबाद देना चाहते हैं तो ये शायरियां भेज कर उन्हें बधाई दे सकते हैं।

Eid Mubarak 2022 Wishes Images, Status: ईद उल फितर 2022 मुबारक! इन खूबसूरत कोट्स से दें ईद की बधाई

Eid Ka Chand Mubarak 2022 Wishes Images, Status, Messages, Shayari, Quotes, Photos in Hindi: देशभर में ईद का त्यौहार आज, 3 मई को मनाया जा रहा है। मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद उल फितर रमजान महीने के अंत में मनाया जाता है। 30 रोजा होने के बाद रमजान खत्म होता है और ईद के दिन सुबह की नमाज पढ़ ईद के मुबारक त्यौहार की शुरूआत हो जाती है। इस मौके पर आप शायरियों के जरिए भी अपने रिश्तेदारों,दोस्तों को संदेश भेज सकते हैं। ईद के मौके पर इन शायरियों के जरिए मुबारकबाद कह आप दिल जीत सकते हैं। 

(ईद मुबारक) Eid Mubarak 2022 Wishes in shayari

आई ईद व दिल में नहीं कुछ हवा-ए-ईद
ऐ काश मेरे पास तू आता बजाए ईद
(शैख जहूरूद्दीन हातिम)

जो लोग गुज़रते हैं मुसलसल रह-ए-दिल से
दिन ईद का उन को हो मुबारक तह-ए-दिल से
(ओबैद आजम आजमी)

Image preview

महक उठी है फजा पैरहन की खुशबू से
चमन दिलों का खिलाने को ईद आई है
(मोहम्मद असदुल्लाह)

ईद को भी वो नहीं मिलते हैं मुझ से न मिलें
इक बरस दिन की मुलाकात है ये भी न सही
(शोला अलीगढ़ी)

राहतों से लगे सदमे भी हैं
दिल को मजबूत बना कर रखिए
ईद का दिन है गले मिल लीजे
इख्तिलाफात हटा कर रखिए
(अब्दुल सलाम बंगलौरी)



Image preview

ऐ चांद तू उनको मेरा पैगाम कह देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब देखें वो तुझे बाहर आकर
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना
Happy Eid al-Fitr 2022!



Image preview

Image preview

है ईद का दिन आज तो लग जाओ गले से
जाते हो कहां जान मिरी आ के मुकाबिल
(मुसहफी गुलाम हमदानी)

Eid ki shubhakamanaen Hindi mein

ईद में ईद हुई ऐश का सामां देखा
देख कर चाँद जो मुँह आप का ऐ जां देखा
(शाद अजीमाबादी)

किसी की याद मनाने में ईद गुजरेगी
सो शहर-ए-दिल में बहुत दूर तक उदासी है
(इसहाक विरदग)

Image preview

Image preview

Happy Eid-ul-Fitr shayari Hindi

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही हैं दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
Eid Mubarak 2022



End of Article