LIVE

Eid ul-Fitr 2022 Date, Moon Sighting in India: ईद उल फितर आज, देशभर में अदा की जा रही नमाज

Eid ul-Fitr 2022 Date, Moon Sighting, Moonrise Time Today in India, Saudi Arabia LIVE, Eid Kab Ki Hai India Mein, Eid Eid ka Chand Kab Dikhega, Aaj Chand Nikalne Ka Samay: ईद का त्योहार रमज़ान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सऊदी अरब के साथ साथ भारत में आज ये पर्व धूम से मनाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 3, 2022, 11:00 IST
Follow on Google News
Eid ul-Fitr 2022 Date, Moon Sighting in India: ईद उल फितर आज, देशभर में अदा की जा रही नमाज

Eid ul-Fitr 2022 Date, Moon Sighting, Moonrise Time Today in India, Saudi Arabia LIVE, Eid Kab Ki Hai India Mein: ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार है, जो कि बस आने ही वाला है। यह त्यौहार रमज़ान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। यहां जानें इस साल किस दिन मनाया जा रहा है ये त्योहार और इससे जुड़ी सभी खास बातें। 

Eid Mubarak 2022 Wishes: शानदार अंदाज में दें ईद की मुबारकबाद

सऊदी अरब में रविवार को चांद नहीं दिखाई दिया जिसके चलते यहां भी ईद आज मनाई जा रही है और भारत में त्योहार सउदी अरब के साथ ही मनाया जा रहा है। ऐसा बहुत कम देखा गया है क्योंकि अक्सर सऊदी के बाद भारत में ईद होती है।  

Eid ul-Fitr Mubarak 2022 Wishes Images, Status, Shayari LIVE​

MAY 03, 2022 10:21 IST

अनन्या पांडे ने दी ईद की बधाई

अनन्या पांडे ने दी ईद की बधाई
Eid 2022
MAY 03, 2022 09:48 IST

हामिद अंसारी ने दी मुबारकबाद

पूरे मुल्क़ को ईद मुबारक हो। मुल्क़ में अमन रहे। सब इकट्ठा हुए, आपने देखा कितने लोग आए थे। कभी-कभी कुछ लोग पागल हो जाते हैं, लोगों को भटका देते हैं, वरना देश में हमेशा अमन ही रहता है: नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी

MAY 03, 2022 09:30 IST

कोलकाता के रेड रोड नमाज

पश्चिम बंगाल: ईद उल फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर लोगों ने बारिश में नमाज अदा की।
MAY 03, 2022 09:00 IST

नमाज अदा करने पहुंचे शाहनवाज हुसैन

भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने ईद-उल-फितर के अवसर पर नई दिल्ली में संसद मार्ग मस्जिद में नमाज़ अदा की।
MAY 03, 2022 08:41 IST

जयपुर में ईद का नजारा

राजस्थान: जयपुर में ईद के अवसर पर ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ नमाज़ अदा करने पहुंची।
MAY 03, 2022 08:31 IST

केरल के राज्यपाल ने अदा की नमाज

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में नमाज़ अदा की।
MAY 03, 2022 08:15 IST

नोएडा में नमाज के लिए ऐसी व्यवस्था

मस्जिद में जगह कम पड़ रही थी तो धर्म गुरुओं से बात कर वे पालियों में नमाज़ अदा करने के लिए सहमत हो गए हैं। संवेदनशील जगहों पर हमने अतिरिक्त PAC लगा रखी है और निगाह भी रख रहे हैं। हमें विश्वास है कि ईद की नमाज़ सकुशल अदा की जाएगी: नोएडा DCP राजेश एस

MAY 03, 2022 08:04 IST

नोएडा और दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम

उत्तर प्रदेश: ईद-उल-फितर के मौके पर नोएडा सेक्टर-8 में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। इस बीच लोगों ने नमाज़ अदा की। वहीं ईद-उल-फितर के मौके पर जहांगीरपुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
MAY 03, 2022 07:46 IST

जम्मू-कश्मीर का नजारा

जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह मलिक बाजार में लोगों ने नमाज अदा की।
MAY 03, 2022 07:36 IST

माहिम दरगाह में नमाज

महाराष्ट्र: ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की।
MAY 03, 2022 07:13 IST

आगरा के बाजार में रौनक

उत्तर प्रदेश: ईद उल फितर के त्योहार के मौके पर आगरा के बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
MAY 03, 2022 07:04 IST

दिल्ली जामा मस्जिद में नमाज

दिल्ली: ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की।
MAY 03, 2022 06:46 IST

भोपाल में नमाज

मध्य प्रदेश: ईद उल फितर के मौके पर भोपाल के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की।
MAY 03, 2022 06:23 IST

UP CM योगी आदित्यनाथ ने दी मुबारकबाद

UP CM योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फित्र मनाने की अपील की है।
MAY 03, 2022 06:08 IST

सड़क रोककर नहीं होगा कोई धार्मिक आयोजन

Eid 2022: उत्तर प्रदेश में ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस संबंध में विशेष जानकारी दी है। एडीजी ने कहा कि ईद में 7436 ईदगाह और 19,949 मस्जिदों समेत कुल 31151 जगहों पर नमाज अता की जाएगी। सड़क रोककर नहीं होगा कोई धार्मिक आयोजन। 

MAY 03, 2022 00:20 IST

पीएम मोदी ने ईद पर किया ये ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
MAY 02, 2022 23:31 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी ईद की बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा। मैं सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य और संपन्नता की प्रार्थना करता हूं।

MAY 02, 2022 22:53 IST

आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक 

समुद्र को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार को ईद का त्योहार मुबारक 

MAY 02, 2022 22:37 IST

3 मई को पूरे भारत में मनाई जाएगी ईद

बरेली में भी आज चांद दिखाई दिया। कल पूरे देश में ईद का पर्व मनाया जाएगा, दरगाह आला हजरत में चांद दिखाई देने के बाद ईद की घोषणा की गई। 

MAY 02, 2022 22:08 IST

लखनऊ में मौलाना का ऐलान मस्जिदों के अंदर ही पढ़ें नमाज

लखनऊ में ईद का चांद नजर आ चुका है। लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा बनाए गए नियम, कानूनों का पालन करें। लाउडस्पीकर और तमाम दूसरे नियमों का ख्याल रखें, लोग मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़ें। 

MAY 02, 2022 21:27 IST

जानें क्या होता है ईद के दिन

ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं, इसके बाद शीर खूरमा बनाते हैं और नहाकर ईद की नमाज अदा करने जाते हैं। जिसके बाद आपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं, कई जगहों पर शाम के वक्त दावतें भी रखी जाती हैं।

MAY 02, 2022 20:51 IST

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की दी बधाई

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, 'ईद-उल-फितर के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजे रखने और विशेष इबादत करने बाद मनाया जाता है तथा रोजेदारों में भाईचारे और परोपकार की भावना का संचार करता है। इस दौरान गरीबों में अन्न, भोजन बांटने को विशेष महत्व दिया जाता है। यह त्योहार, लोगों को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है। आइए ईद के पाक मौके पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने के लिए फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।'

MAY 02, 2022 20:11 IST

Eid chand 2022: दिख गया ईद का चांद

दुनियाभर में कल (मंगलवार) धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सोमवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया है। लिहाजा सोमवार को 30वां रोजा था और ईद 3 मई को मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 19:34 IST

Happy Eid 2022

Image preview

MAY 02, 2022 19:07 IST

ईदी में दिए जाते हैं पैसे

ईद पर अपनों से छोटों को ईदी के रूप में तोहफों के अलावा पैसे भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं इस खास दिन सारे गिले शिकवे भूल कर आपस में एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी जाती है।

MAY 02, 2022 18:43 IST

ईद पर करते हैं अल्लाह का शुक्रिया

मुस्लिम समुदाय के लोग ईद वाले दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि अल्लाह ने उन्हें 30 दिनों तक रोज़े रखने की ताकत दी है। रमजान के महीने में दान भी किया जाता है, इसके पीछे मान्यता है कि इस पाक महीने में दान देने से उसका दोगुना फल मिलता है।

MAY 02, 2022 18:16 IST

Eid mubarak status: रात का नया चांद मुबारक

रात का नया चांद मुबारक,
चांद की चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक

Eid mubarak 2022

MAY 02, 2022 17:37 IST

Eid ul Fitr 2022: क्या है शीर-कोरमा

मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार ईद पर घरों में मीठे पकवान, खासतौर पर सेवई बनाई जाती है। इसी पकवान का नाम शीर-कोरमा है जिसकी ईद पर सबसे ज्यादा डिमांड रहती है।

MAY 02, 2022 17:10 IST

Eid ul Fitr 2022: जानें कब पहली बार मनाई गई ईद

इस्लाम धर्म का यह त्योहार मूलरूप से अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है। तथा अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कहा जाता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया।

MAY 02, 2022 16:28 IST

ऐसी होती है ईद की तैयारी

ईद के अवसर पर लोग नये-नये कपड़े पहनते हैं, आपस में गले मिलकर एक दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं और उपहार देते हैं। इस दिन जकात यानी दान का भी काफी महत्व है, कुरान की मानें तो ईद के अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से अल्लाह की कृपा सदैव बनी रहती है।

MAY 02, 2022 15:56 IST

Eid 2022: दिल से ईद मुबारक 2022

कोई इतना चाहे हमें तो बताना
कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
कोई हमारे अंदाज़ में कहे तो बताना
दिल से ईद मुबारक 2021

MAY 02, 2022 15:08 IST

कहां सबसे पहले देखा जाता है चांद

आमतौर पर रमजान के बाद आने वाली ईद का चांद सबसे पहले सऊदी अरब, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ अन्य पश्चिमी देशों में देखा जाता है। फिर एक दिन बाद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में इसे देखा जाता है।

MAY 02, 2022 15:06 IST

Eid 2022: क्यों बनाते हैं ईद

कहा जाता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं। कहा जाता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया था।

MAY 02, 2022 14:33 IST

सऊदी अरब, यूएई और अन्य देशों में कब मनाई जाएगी ईद

कल यानी रविवार को सऊदी अरब में भी चांद नहीं देखा गया था इसीलिए वहां पर भी आज रोजा रखा जा रहा है। सऊदी अरब और भारत में ईद इस बार 3 मई को मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 14:04 IST

इस दिन मनाई जाएगी ईद

MAY 02, 2022 13:26 IST

आज है रमजान का आखिरी रोजा 

मरकाजी चांद कमेटी ने कहा कि रविवार को चांद नहीं देखा गया था इसीलिए आज यानी 2 मई को रमजान का आखिरी रोजा होगा और 3 मई को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा।

MAY 02, 2022 13:00 IST

सऊदी अरब के साथ इस दिन भारत में मनाई जाएगी ईद

ज्यादातर साऊदी अरब के बाद भारत में ईद का जश्न मनाया जाता है। इस बार रविवार को भारत में कहीं से भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं मिली इसलिए अब 3 मई को ईद मनाई जाएगी। भारत के साथ सऊदी अरब में भी इसी दिन ईद मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 12:30 IST

क्यों मनाई जाती है ईद?

कहा जाता है कि ईद के दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में विजय हासिल किया था। जीत की खुशी में हर साल ईद का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि पहली बार ईद का त्योहार 624 ई में मनाया गया था। यह त्योहार अमन और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सुबह नए कपड़े पहन कर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं और अमन और चैन की दुआ मांगते हैं।

MAY 02, 2022 11:47 IST

ईद को लेकर हैदराबाद में क्या है अपडेट

हैदराबाद में मरकज़ी रुएत-ए-हिलाल समिति ने ईद-उल-फितर की तारीख घोषित करने के लिए अपनी मासिक बैठक की पुष्टि की कि भारत मंगलवार को त्योहार मनाएगा। हैदराबाद में मून साइटिंग कमेटी अभी भी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही है। फिलीपींस और मलेशिया में अर्धचंद्राकार देखा गया है। 

MAY 02, 2022 11:23 IST

लखनऊ में हुआ ऐलान

लखनऊ में भी ईद की तारीख का ऐलान हो गया है। मौलाना रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ की तरफ़ से ईद की तारीख (Eid Kab hai) का ऐलान किया गया है। कल तीसवाँ रोज़ा होगा और मंगलवार को ईद-उल-फ़ित्र होगी।

MAY 02, 2022 10:43 IST

कब है ईद 2022?

मरकजी चांद कमेटी ने यह ऐलान किया है कि वर्ष 2022 में ईद 3 मई 2022 को होगी।
MAY 02, 2022 10:16 IST

कब है रमजान महीने का आखिरी रोजा?

रविवार यानी कल चांद नहीं देखा गया था, इसलिए रमजान महीने का आखिरी रोजा आज तक रहेगा। कल यानी 3 मई को ईद मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 09:41 IST

दान का महत्व

हर धर्म की तरह इस्‍लाम में भी जकात यानी कि दान को बड़ा महत्‍व दिया गया है। ईद का त्‍योहार भी जकात के बिना पूरा नहीं होता है। 

MAY 02, 2022 08:58 IST

लगातार तीसरे साल 30 रोजे

दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद बरोज मंगलवार ईद होने का ऐलान किया। इस बार शिद्दत की गर्मी के बीच रमजान के रोजे साढ़े 14 घंटे तक रहे। पहले आमतौर पर 29वें रोजे के बाद ईद हो जाती थी, लेकिन पिछले तीन साल से 30 रोजे के बाद ईद का पर्व हो रहा है। 

MAY 02, 2022 08:29 IST

फतेहपुरी मस्जिद के इमाम का बयान

फतेहपुरी मस्जिद इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा रविवार को चांद नजर नहीं आया इसीलिए आज रमजान का आखिरी दिन होगा। मरकाजी चांद कमेटी के हेड खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी यह ऐलान कर दिया है कि 3 तारीख को ईद मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 08:07 IST

इसलिए मनाई जाती है ईद

मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं। कहा जाता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया। इस्लाम धर्म का यह त्योहार मूलरूप से अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है। तथा अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं।

MAY 02, 2022 07:46 IST

सऊदी अरब के साथ भारत में भी ईद का जश्न

आमतौर पर भारत में सऊदी अरब के बाद ईद मनाई जाती है। पटना के खानकाह मुजीबिया ने एलान कर बताया है कि रविवार को कही से भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं है। इसलिए अब तीन मई दिन मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इस बार सऊदी अरब के साथ भारत में भी ईद का जश्न मनाया जाएगा।

MAY 02, 2022 07:33 IST

सुबह छह से नौ बजे तक हो जाएंगी ईद की सभी नमाज

रविवार को सऊदी अरब में चांद का दीदार नहीं हुआ। इस रमजान का सबसे लंबा 15 घंटे 11 मिनट का आखिरी रोजा आज होगा। ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा

MAY 02, 2022 06:59 IST

इस दिन होती है रमजान की समाप्ति

ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस दौरान इस्लाम धर्म के लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। तथा रमजान के आखिरी दिन चंद्र दर्शन के बाद, अगले दिन मस्जिद में सुबह की नवाज अदा कर अपने उपवास को तोड़ा जाता है। 624 ई से लगातार ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत मुहम्मद पैगम्बर ने की थी। कहा जाता है कि ये समय अल्लाह की इबादत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

MAY 02, 2022 06:44 IST

ईद की तारीख का खानकाह मुजीबिया ने किया ऐलान

इबादत का महीना रमजान का 28वां रोजा शनिवार को पूरा हो गया था। पटना के खानकाह मुजीबिया ने एलान कर बताया है कि रविवार को कही से भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं है। इसलिए अब तीन मई दिन मंगलवार को ईद मनाई जाएगी।

MAY 02, 2022 06:01 IST

भारत में आज नहीं दिखाई दिया ईद का चांद

रमजान के आखिरी दिन चांद दिखने के साथ ही ईद की तारीख तय की जाती है। अभी तक भारत में ईद का चांद नहीं देखा गया है। 

दिल्ली में चांद निकलने का समय (Today Moon Rising Time Delhi) -
2 मई 2022- 05:54  AM से 7:30 PM तक (चांद दिन में रहेगा और शाम तक दिखेगा)।
3- मई 2022 - 6:55AM से 7:32 PM तक

MAY 01, 2022 23:31 IST

इस दिन मनाई जाएगी ईद?

कई मुस्लिम कमेटी ने यह दावा किया है भारत में आज चांद नहीं देखा गया है। इसलिए भारत में रमजान का आखिरी रोजा कल तक रखा जाएगा। और 03 मई को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा।

MAY 01, 2022 22:49 IST

दिल्ली में किस दिन मनाई जाएगी ईद?

मरकाजी रोयात-ए-हिलाल कमेटी ने यह ऐलान किया है कि दिल्ली में आज चांद को नहीं देखा गया। इसीलिए दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों में ईद-उल-फितर 3 मई को मनाया जाएगा।

MAY 01, 2022 22:15 IST

इस दिन मनाई जाएगी ईद  

फतेहपुरी मस्जिद इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने पीटीआई से बात करते हुए यह कहा की मस्जिद के Reut-e-Hilal कमेटी ने वेस्ट बंगाल, बिहार और देश के अन्य राज्यों से यह पता लगाया है कि आज चांद नजर नहीं आया है। इसीलिए कल रमजान का आखिरी दिन होगा और मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। मरकाजी चांद कमेटी के हेड खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी यह ऐलान कर दिया है कि 3 तारीख को ईद मनाई जाएगी।

MAY 01, 2022 21:58 IST

जम्मू और कश्मीर में नहीं दिखा चांद

आज जम्मू और कश्मीर में चांद नहीं देखा गया। इसलिए कहा जा रहा है कि ईद-उल-फितर 03 मई को मनाई जाएगी।

MAY 01, 2022 21:21 IST

बिहार, उड़ीसा और झारखंड में नहीं दिखा चांद

बिहार, उड़ीसा और झारखंड में नहीं दिखा चांद
Eid Date 2022
आज चांद बिहार, उड़ीसा और झारखंड में नहीं दिखा। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग कल यानी 2 मई तक रमजान का रोजा रखेंगे। इसके साथ ईद-उल-फितर 3 मई को मनाया जाएगा।
MAY 01, 2022 21:09 IST

कितने दिन का होगा रमजान?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। अगर ईद सोमवार को मनाई जाएगी तो भारत में यह महीना 29 दिन का होगा और अगर ईद मंगलवार को मनाई जाएगी तो यह महीना 30 दिन का होगा।

MAY 01, 2022 20:37 IST

भारत में आज कब दिखेगा चांद?

आज यानी रविवार के दिन 29वां रोजा है। कहा जा रहा है कि अगर आज चांद नजर आ जाएगा तो सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। नहीं तो ईद मनाने की संभावनाएं मंगलवार को बताई जा रही हैं।

MAY 01, 2022 20:15 IST

2 मई या 3 मई, कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?

शनिवार को सऊदी अरब में चांद दिखाई देना था लेकिन यह नहीं दिखा। जिसके बाद यहां 2 मई को ईद मनाने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि भारत में ईद 3 मई यानी मंगलवार को मनाई जाएगी।

MAY 01, 2022 19:53 IST

Eid Date 2022: भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

फिलहाल यह अभी नहीं पता चला है कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी। अगर भारत और उसके पड़ोसी देशों में आज चांद दिख जाएगा तो सऊदी अरब के साथ ईद का जश्न प्रारंभ हो जाएगा। फिलहाल, सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया है कि ईद-उल-फितर का त्योहार 2 मई को मनाया जाएगा।

MAY 01, 2022 19:22 IST

ईद पर अपने हाथों में लगाएं मेहंदी

MAY 01, 2022 18:58 IST

Eid ul Fitr 2022: पश्चिमी देशों में सबसे पहले दिखता है चांद

पवित्र महीने रमजान के बाद आने वाले ईद-उल-फितर का त्यौहार सबसे पहले पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। क्योंकि यहां पर ईद का चांद एक दिन पहले दिखता है। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत के कुछ हिस्सों में और अन्य एशियाई देशों में ईद का चांद एक दिन बाद दिखाई देता है।

MAY 01, 2022 18:31 IST

Eid ul Fitr 2022: आज दिल्ली में इस समय होगा चांद का दीदार

भारत के राजधानी दिल्ली में आज चांद  5:54 AM से  7:30 PM के बीच में जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल - 6:00 AM से  7:20 PM बजे के बीच में दिखने की संभावना है।

MAY 01, 2022 17:44 IST

Eid ul-Fitr 2022 wishes: ईद की ऐसे दें मुबारक बाद

महक उठी है फजा पैरहन की खुशबू से
चमन दिलों का खिलाने को ईद आई है..Image preview

MAY 01, 2022 17:12 IST

Eid Date 2022: इस वर्ष ईद का त्यौहार 2 मई को मनाया जाएगा

सऊदी अरब में आज ईद का चांद दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद सऊदी हुकूमत ने यह ऐलान कर दिया कि इस वर्ष ईद का त्यौहार 2 मई को मनाया जाएगा। सऊदी अरब में भारत से 1 दिन पहले रोजे शुरू होते हैं इसी वजह से वहां एक दिन पहले ईद का चांद देखा जाता है।
MAY 01, 2022 16:40 IST

chand raat 2022 time: चांद रात को लेकर क्‍या कहता है इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमी सेंटर

पूरी दुनिया में ईद का चांद दिखने को लेकर इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमी सेंटर के डेटा का काफी महत्‍व है। इस सेंटर का आफिशियल वेबसाइट का कहना है कि भारत, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान में 2 मई सोमवार से पहले चांद दिखने की उम्‍मीद बहुत कम है। ऐसे में इन देशों में ईद 3 मई मंगलवार को ही मनाई जाएगी। 

MAY 01, 2022 16:10 IST

Eid-ul-fitr 2022: क्या होता है अरबी महीना

ख्याल रहे कि इस्लामी महीना 29 या 30 दिन का होता है, यह चांद के हिसाब से चलता है। जब चांद नजर आता है उसके एक दिन बाद पहली तारीख होती है, इसे अरबी महीना भी कहा जाता है। अरबी साल में अंग्रेजी साल के मुकाबले तकरीबन 10 दिन कम होते हैं।

MAY 01, 2022 15:43 IST

Eid Mubarak 2022 Wishes: ईद मुबारक की दें बधाई

आई ईद व दिल में नहीं कुछ हवा-ए-ईद
ऐ काश मेरे पास तू आता बजाए ईद

Eid Mubarak 2022
Image preview

MAY 01, 2022 15:14 IST

इस दिन होती है रमजान की समाप्ति

ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इस दौरान इस्लाम धर्म के लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। तथा रमजान के आखिरी दिन चंद्र दर्शन के बाद, अगले दिन मस्जिद में सुबह की नवाज अदा कर अपने उपवास को तोड़ा जाता है। कहा जाता है कि ये समय अल्लाह की इबादत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

MAY 01, 2022 14:40 IST

1st May 2022 Moon Rising Time: भारत में आज चांद निकलने का समय 

भारत के शहरों इतने बजे निकल सकता है चांद 

दिल्ली - 5:54 AM से  7:30 PM तक

लखनऊ - 5:54 AM से  7:30 PM तक

आगरा - 5:20 AM से  6:28 PM तक

पटना - 5:26 AM से  6:52PM तक

वाराणसी - 5:35 AM से  7:00 PM तक

जयपुर - 6:02 AM से  7:33PM तक

भोपाल - 6:00 AM से  7:20 PM तक

MAY 01, 2022 13:51 IST

सऊदी अरब ने चांद देखने शुरू की तैयारी

भारत के मुकाबले सऊदी अरब में एक दिन पहले रोजे शुरू हो जाते हैं जिसके कारण वहां पहले ईद का चांद देखा जाता है।
MAY 01, 2022 13:21 IST

Eid 2022: क्यों बनाते हैं ईद

मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं। कहा जाता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया था।

MAY 01, 2022 12:59 IST

Eid ul-Fitr 2022: 2 मई को मनाया जाएगा ईद फेस्टिवल

सऊदी अरब की कमेटी ने घोषणा कर दी है कि शनिवार को चांद का दीदार नहीं हुआ है। ऐसे में 30 दिन का रमजान पाक संडे 1 मई को पूरा होगा और 2 मई सोमवार को ईद फेस्टिवल मनाया जाएगा।

MAY 01, 2022 12:29 IST

Eid ul-Fitr: क्या होती है जकात

ईद के दिन जकात यानी दान का भी काफी महत्व है, कुरान की मानें तो ईद के अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से अल्लाह की कृपा सदैव बनी रहती है।

MAY 01, 2022 12:01 IST

Eid-ul-fitr 2022 India: ईद उल फितर का महत्व

इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का विशेष महत्व है। इस दिन 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद में सुबह की नवाज अदा करने के बाद खाना खाते हैं। इस दिन लोग खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें तीस दिनों तक रोजा रखने की शक्ति दी। ईद के अवसर पर लोग नये-नये कपड़े पहनते हैं, आपस में गले मिलकर एक दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं और उपहार देते हैं। 

MAY 01, 2022 11:27 IST

Eid ul-Fitr 2022: 10-10 दिन के तीन अशरा का महत्व

इस्लाम धर्म में मान्यता है कि रमजान में रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं इसीलिए इबादतों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। रमजान के महीने को 10-10 दिन करके तीन हिस्सों में बांटते हैं और इसे अशरा कहते हैं। पहले अशरे में माना जाता है कि अल्लाह रहमत करते हैं, दूसरे अशरे में गुनाहों की माफी होती है और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से बचाने के लिए होता है।

MAY 01, 2022 10:51 IST

Eid ul-Fitr 2022 Where the moon is first seen: कहां सबसे पहले दिखता है चांद

आमतौर पर रमजान के बाद आने वाली ईद (मीठी ईद) का चांद सबसे पहले सऊदी अरब, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के साथ अन्य पश्चिमी देशों में देखा जाता है। फिर आमतौर पर एक दिन बाद भारत के कुछ हिस्सों में, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में देखा जाता है।

MAY 01, 2022 10:35 IST

Eid ul-Fitr 2022: 30 दिन का होगा रमजान?

रमजान का महीना 29 दिन या 30 दिन का होता है। अगर ईद सोमवार को होगी तो भारत में रमजान का महीना 29 दिन का होगा और अगर ईद मंगलवार को होगी तो भारत में भी रमजान का महीना 30 दिनों का होगा। अरब देशों में इस बार रमजान का महीना 30 दिनों का होगा।

MAY 01, 2022 10:21 IST

Eid ul-Fitr 2022 Date: भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद

सऊदी अरब में शनिवार को चांद नहीं दिखाई दिया जिसके चलते यहां ईद 02 मई यानी सोमवार को मनाई जाएगी और भारत में यह त्योहार 03 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा।

MAY 01, 2022 10:20 IST

Moon Sighting Live: आज नजर आएगा चांद?

देश में आज यानी रविवार को 29वां रोजा है, अगर आज चांद नजर आता है, तो सोमवार को ईद मनाई जा सकती है हालांकि ईद मनाने की ज्यादातर संभावनाएं मंगलवार की हैं।

MAY 01, 2022 09:29 IST

कब मनाई जाएगी ईद?

ईद कब मनाई जाएगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। भारत व इसके पड़ोसी देशों में अगर आज यानी रविवार को चांद दिख जाएगा तो सऊदी अरब के साथ ईद का जश्न शुरू हो जाएगा। सऊदी अरब अमीरात, कतर सहित अन्य अरब देशों में चांद देखने वाली समितियों व सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया है कि 02 मई यानी सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाए।