Homemade Air Conditioner: घर के कूलर को महज 50 रुपए में बना लीजिए AC, चंद मिनटों में शिमला बन जाएगा कमरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 04:19 PM IST

Air Conditioner: चिलचिलाती धूप में लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। गर्म हवा के कारण लोग काफी परेशान है। पंखा और कूलर ने भी जवाब दे दिया है। ऐसे में घर पर ही आप कूलर को एसी बना सकते हैं। वह भी सिर्फ 50 रुपये में।

Homemade Air Conditioner: घर के कूलर को महज 50 रुपए में बना लीजिए AC, चंद मिनटों में शिमला बन जाएगा कमरा
Photo Credit: Instagram

Home Made Air Conditioner: चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप में पंखा और कूलर भी गर्मी को कम नहीं कर पा रहा है। पंखा तो गर्म हवा फेंक रहा है वहीं कूलर भी लोगों का पसीना सुखाने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में लोगों को पसीना सुखाने के लिए सिर्फ एयर कंडीशनर का ही सहारा लेना पड़ रहा है। एयर कंडीशनर घर तो ठंडा रखेगा लेकिन बाहर की गर्मी बढ़ा देता है। क्योंकि यह घर के भीतर की गर्मी को बाहर वातावरण में फेंकता है जिससे वातावरण काफी गर्म हो जाता है। वहीं हर कोई इतना महंगा एयर कंडीशनर भी नहीं खरीद सकता।

एयर कंडीशनर 35 से 40 व 50 हजार तक के रेट में मिलता है और ऐसे में हर किसी की जेब इस बात की परमिशन नहीं दे पाती है, लेकिन कुछ जुगाड़ से आप एसी की हवा को भी फेल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको मात्र 50 रुपये खर्च करने होंगे। सिर्फ 50 रुपये में आपका कूलर एसी जैसी हवा फेंकेगा। अच्छी बात यह है कि यह तरीका आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आइए जानते हैं मात्र ₹50 में एसी कूलर बनाने का यह शानदार तरीका...

कूलर की टंकी में फिट करें मटका

गर्मी में सबसे फायदेमंद और आरामदायक चीज होती है मिट्टी का मटका। घर में एयर कंडीशनर जैसी हवा पाने के लिए आपको मटके की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी। इसके लिए बाजार से आपको ऐसा मटका लेना होगा जो कूलर की टंकी में फिट पड़ जाए। 

ऐसे करें स्टार्ट

मटका लेने के बाद आपको उसमें तीन छेद करने होंगे। फिर इसी कूलर की टंकी में मटके को फिट कर लें। अब टंकी में पानी भर लीजिए। ध्यान रहे कि पानी डायरेक्ट मटके में नहीं डालना है बल्कि कूलर के टैंक में डालना है। पानी भरने के बाद कूलर और पंप को चला दीजिए। कुछ ही देर बाद कूलर के टैंक का पानी मटके में आने लगेगा। कूलर चलाते है यह बिल्कुल एसी की तरह ठंडी हवा फेंकेगा।

End of Article