Perfume Tips: मनपसंद परफ्यूम खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है स्किन को नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 05:46 PM IST

How To Choose Perfume: अटेंशन मिलना हर किसी को अच्छा लगता है। इसलिए बाहर किसी से भी मिलने से पहले हम अच्छे परफ्यूम का चुनाव करते हैं। सही परफ्यूम खरीदने का मतलब सिर्फ अच्छी खुशबू ही नहीं बल्कि वह आपकी स्किन के लिए भी सही होनी चाहिए।

Perfume Tips: मनपसंद परफ्यूम खरीदने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है स्किन को नुकसान
Photo Credit: Instagram

How To Choose Perfume: घर के बाहर कहीं भी निकलने से पहले हम परफ्यूम या डियो जरूर लगाते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में क्योंकि इस मौसम में पसीने से बदबू आने लगती है। इसलिए फ्रेश महसूस करने के लिए अधिकतर लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। एक अच्छे परफ्यूम से ना केवल बदबू दूर होती है, बल्कि सामने वाला भी आपसे इंप्रेस हो जाता है। इसलिए परफ्यूम का चुनाव सही तरीके से करना चाहिए। बाहर हम कई लोगों से मिलते हैं और ऐसे में आपकी खुशबू ही उसे आपकी ओर आकर्षित करती है। इसलिए ऐसे परफ्यूम का चुनाव करना चाहिए, जो लंबे वक्त तक शरीर में खुशबू दें। अगर आप भी परफ्यूम का चुनाव करते वक्त थोड़ा सा भी कंफ्यूज हैं तो यह टिप्स आपको सही चुनाव करने में मदद कर सकती हैं...

परफ्यूम की लें अच्छे से जानकारी

कोई भी परफ्यूम खरीदने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। परफ्यूम की फ्रेग्रेन्स के बारे में अच्छे से जानकारी लें। इसके अलावा भी दूसरे प्रोडक्ट के बारे में भी अच्छे से जान लें। हर परफ्यूम की खुशबू अलग-अलग तरीके की होती है, इसलिए हर परफ्यूम के बारे में जानकारी रखना जरूरी है।

खरीदने से पहले खूशबू कर लें ट्राई

शॉप में जाकर सीधे परफ्यूम खरीदने से पहले आप उसकी खुशबू को ट्राई करें। अपनी कलाई में हल्का सा परफ्यूम लगाकर उसकी खुशबू समझें। अगर आपको वह खुशबू कंफर्टेबल लग रही है तो उसे खरीद सकते हैं। वरना कोई दूसरा परफ्यूम ट्राई कर सकते हैं।

त्वचा के मुताबिक खरीदें परफ्यूम

किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट या परफ्यूम को खरीदने से पहले अपनी त्वचा के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो स्ट्रॉन्ग फ्रेग्रेन्स परफ्यूम का इस्तेमाल कभी ना करें। वरना आपको सिरदर्द व चक्कर जैसी समस्या हो सकती है। परफ्यूम खरीदते समय अपने स्किन टाइप की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article