Benefits of Vitamin E: त्वचा के लिए रामबाण है विटामिन ई, इन चीजों के इस्तेमाल से दमक उठेगा चेहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 11:51 AM IST

Benefits of Vitamin E: गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन टैनिंग की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विटामिन ई बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ई की प्राप्ति के लिए अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज के साथ-साथ विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Benefits of Vitamin E: त्वचा के लिए रामबाण है विटामिन ई, इन चीजों के इस्तेमाल से दमक उठेगा चेहरा

Skin Care Tips: विटामिन ई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ई से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है। बात चाहें पिंपल्स को दूर करने की हो या त्वचा की रंगत को निखारने की, विटामिन ई से सभी समस्याएं दूर हो जाती है। विटामिन ई की पूर्ति के लिए विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कैप्सूल को चेहरे पर लगाया भी जा सकता है और खाया भी जा सकता है। विटामिन ई के कैप्सूल के लगातार इस्तेमाल से डेड स्किन निकलने के साथ ही स्किन के पोर्स भी साफ होते हैं, जिससे कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। हालांकि, विटामिन ई की प्राप्ति के लिए डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज और अखरोट को शामिल किया जा सकता है।

स्किन के लिए विटामिन ई के फायदे

विटामिन ई के मास्क से खिल उठेगा चेहरा
चेहरे को खिला-खिला और ग्लोइंग बनाने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। विटामिन ई के कैप्सूल के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले कैप्सूल से जेल निकाल लें। फिर इसमें बादाम का तेल और नींबू का रस अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। इस पेस्ट को सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट से चेहरे पर दिखने वाला उम्र का असर कम होता है, इसके साथ त्वचा की रंगत निखरती है।  

दाग-धब्बे दूर करने में मददगार विटामिन ई
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल काफी फायदेमंद होते है। दरअसल, विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुंण होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही उसे निखारने का काम करते हैं। इसके लिए विटामिन ई के कैप्सूल के जेल को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करने से दाग-धब्बे दूर होने लगेंगे।

रात को विटामिन ई का इस्तेमाल रहेगा फायदेमंद
अगर रात को विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाए, तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर पूरे चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल का जेल लगा लें। अब इसे पूरी रात के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरे को अच्छे से धो लें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी दूर होती है और स्किन पर नेचुरली निखार आता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article