Kitchen Hacks: गर्मियों के मौसम में फ्रिज का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, गर्मियों में चीजें अक्सर जल्दी खराब हो जाती है। चीजों को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है और उनका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्टस भी इन चीजों को फ्रिज में रखने से मना करते हैं क्योंकि फ्रिज में रखने के बाद इन चीजों का स्वाद और गुण दोनों बदल जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें, जो फ्रिज में रखने से खराब हो जाती हैं-
कौन सी चीज फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है?
केला
सर्दी हो या गर्मी, केले को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से केले जल्दी खराब हो जाते हैं। अक्सर आपने देखा भी होगा कि फ्रिज में केले रखने से वो जल्दी ही काले पड़ने लगते हैं। इसलिए केले को फ्रिज में न रखें।
शहद
शहद को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शहद को ठंड में रखने से उसका प्राकृतिक स्वाद बिगड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कम तापमान में शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं। इसलिए शहद को नॉर्मल तापमान में ही रखें।
आलू
आलू को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आलू में मौजूद स्टार्च शुगर बन जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए फ्रिज में रखा आलू बहुत हानिकारक हो सकता है।
टमाटर
टमाटर को ज्यादातर लोग फ्रिज में रखते हैं, क्योंकि गर्मी में ये जल्दी खराब होने लगते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रिज में रखने से टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं। इसके अलावा फ्रिज में रखने पर टमाटर का स्वाद भी बिगड़ने लगता है। इसलिए टमाटर को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
आम
आम को ज्यादातर लोग फ्रिज में ही स्टोर करके रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से आम जल्दी खराब होने लगते हैं। दरअसल, फ्रिज मे आम को रखने से आम के एंटी-ऑक्सिडेंट गुण खत्म हो जाता है। इसके साथ ही आम को पकाने के लिए जो कार्बाइड लगाया जाता है, वो ठंडे तापमान में आते ही आम को खराब कर देता है। इसलिए आम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

