लाइफस्टाइल

घर के अंदर बैठे-बैठे हो रहे हैं उमस और चिपचिप से परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे अंदर से रहेंगे कूल

गर्मी और बरसात के मौसम में घर के अंदर उमस और चिपचिपाहट परेशानी बढ़ा देती है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर न सिर्फ घर को फ्रेश रखा जा सकता है, बल्कि शरीर को भी ठंडक और आराम मिल सकता है।

Image

उमस और चिपचिप को कैसे दूर करें

हल्की फुल्की बारिश की फुहारें और तेज गर्म हवाएं जब एक साथ असर दिखाती हैं। तब घर के अंदर उमस और चिपचिपाहट की समस्या बढ़ जाती है। कई बार पंखा चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती और शरीर हर समय पसीने से भीगा हुआ रहता है। ऐसी स्थिति में न सिर्फ काम करने का मन करता है, बल्कि नींद और सेहत भी डिस्टर्ब होने लगती है।

हालांकि उमस को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय इसे काफी हद तक कम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स या बड़े खर्च की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद आम चीजों और कुछ अच्छी आदतों की मदद से आप अपने घर को ज्यादा ठंडा रख सकते हैं। तो शरीर को अंदर ताजा बना सकते हैं।

नमक का कटोरा हो सकता है मददगार

कमरे के किसी कोने में एक कटोरे में मोटा नमक रख दें। नमक हवा में मौजूद नमी को सोखने में मदद कर सकता है, जिससे कमरे में उमस और चिपचिपाहट से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है।

खिड़कियां सही समय पर खोलें

सुबह जल्दी और शाम को मौसम थोड़ा ठंडा होने पर ही खिड़कियां खोलें। इससे ताजी हवा का अंदर आएगी और बंद कमरे की घुटन भी कुछ हद तक कम हो जाएगी।

पुदीना और नींबू वाला पानी पिएं

उमस में शरीर जल्दी थका हुआ महसूस करता है। पुदीना, नींबू और ठंडे पानी से बनी ड्रिंक शरीर को तरोताजा रखने में मदद कर सकती है।

सूती कपड़े पहने

घर में रहते समय हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को हवा मिलती है और पसीने की चिपचिपाहट कम महसूस होगी।

गीले पर्दे से मिलेगी ठंडी हवा

खिड़की के पास हल्का गीला सूती पर्दा लगाने से आने वाली हवा कुछ हद तक ठंडी महसूस हो सकती है। यह पुराना लेकिन असरदार घरेलू तरीका माना जाता है।

कपूर की खुशबू से ताजगी

एक कटोरी में कपूर रखकर कमरे में रखने से वातावरण ज्यादा फ्रेश महसूस हो सकता है और बंद कमरे की बासी गंध भी कम होती है।

आपके आस पास का मौसम भी इन दिनों तेज गर्मी और अचानक बारिश वाला हो सकता है। ऐसे में ये सारे ही उपाय अपनाकर उमस भरे दिनों को काफी हद तक आरामदायक बनाया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article