लाइफस्टाइल

इतना सुंदर सूट पहनकर पद्म भूषण लेने पहुंची थी Alka Yagnik, सादगी से यूं जीता दिल

पद्म भूषण सम्मान ग्रहण करने पहुंचीं अलका याग्निक ने बहुत ही सिंपल सा लुक फ्लॉन्ट किया। उनका हल्के रंग का एथनिक सूट और मिनिमल स्टाइल यह साबित करता है कि एलिगेंस कभी फैशन से बाहर नहीं होता।

Image

Alka Yagnik Padma Award

भारतीय संगीत जगत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में गिनी जाने वाली अलका याग्निक को हाल ही में पद्म भूषण से नवाजा गया है। पुरस्कार ग्रहण करते वक्त उनके चेहरे की मुस्कान के साथ उनके सादा लेकिन बेहद खूबसूरत लुक भी लोगों का ध्यान खींच लिया। उनका पूरा लुक गरिमा, भारतीय संस्कृति और क्लासिक एलिगेंस का शानदार उदाहरण नजर आया। हल्के रंगों का चुनाव, नाजुक कढ़ाई और मिनिमल ज्वेलरी ने उनके लुक को और निखार दिया था।

अलका याग्निक का सिंपल लुक

तस्वीरों में अलका याग्निक हल्के बेज और ब्लश पिंक टोन के खूबसूरत एथनिक अनारकली सूट सेट में नजर आ रही हैं। आउटफिट में लंबा स्ट्रेट कुर्ता, फ्लोई पलाजो और मैचिंग दुपट्टा शामिल है। पूरे सूट पर बेहद बारीक फ्लोरल बूटीदार एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे रॉयल लेकिन सिंपल लुक दे रही है। अलका याग्निक हमेशा ही काफी सिंपल लुक्स में नजर आई हैं। 2 साल बाद फैंस के बीच उनकी कोई तस्वीर वायरल हुई है, और इन तस्वीरों में अलका जी की सादगी वाला लुक देखते ही बनता है।

दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती

उनके दुपट्टे की बॉर्डर पर हल्की शिमरी डिटेलिंग और नाजुक कढ़ाई की गई थी। दुपट्टे को उन्होंने बेहद सलीके से कैरी किया, जिससे पूरा लुक और ज्यादा ग्रेसफुल नजर आया।

मिनिमल ज्वेलरी

अलका याग्निक ने अपने आउटफिट के साथ भारी ज्वेलरी की बजाय क्लासिक और एलिगेंट एक्सेसरीज चुनीं। लेयर्ड नेकपीस, छोटे इयररिंग्स और हल्के मेकअप ने उनके लुक को संतुलित बनाए रखा। इस तरह की ज्वेलरी स्टाइलिंग आप भी क्लासिक लुक के लिए ट्राय कर सकती हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल

उनका मेकअप बेहद नैचुरल नजर आया। सॉफ्ट लिप कलर, हल्का आई मेकअप और माथे पर छोटी सी बिंदी ने भारतीय लुक को पूरा किया। वहीं साइड-पार्टेड खुले बाल तो लुक में ग्रेस और चार्म दोनों ही एड कर रहे थे।

अलका जी का ये वाला लुक पूरे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एकदम ही सिंपल और क्लासिक लुक के लिए महिलाएं इस तरह के रंग वाली आउटफिट्स चुन सकती हैं। बेज और ब्लश पिंक दोनों ही कलर्स इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंडी हैं। जरूर ही आपको भी ट्रेडिशनल बूटीदार प्रिंट और मॉडर्न कलर वाला ऐसा सूट सेट ट्राय करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article