बॉलीवुड

Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने फैंस को दिया तोहफा, दो गानों में दिखेगी पूरी गोलमाल गैंग

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी समेत पूरी स्टारकास्ट दिसंबर में दो मजेदार गानों की शूटिंग करेगी। बता दें कि ये फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।

Image

दिसंबर में दो गानों की होगी शूटिंग (pic credit-instagram)

Golmaal 5: गोलमाल की मस्ती एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है और इस बार धमाका पहले से भी बड़ा होने वाला है। रोहित शेट्टी अपनी इस हिट फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की कहानी से पहले दर्शकों को इसकी पूरी गैंग का मजेदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी समेत फिल्म के सभी बड़े कलाकार मुंबई में दो खास गानों की शूटिंग के लिए एक साथ जुटने जा रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Samuk First Look: बंदूक थामे जंगल में उतरे अक्षय कुमार, इस बार होगा खतरनाक मुकाबला)

दिसंबर में दो गानों की होगी शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गोलमाल 5' की मुख्य स्टारकास्ट दिसंबर के पहले हफ्ते में मुंबई में दो गानों की शूटिंग करेगी। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सभी कलाकारों ने शूटिंग के लिए अपनी तारीखें भी दे दी हैं। ये दोनों गाने बड़े स्तर पर फिल्माए जाएंगे और इनमें मस्ती के साथ खूब मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'गोलमाल' की हर फिल्म में जश्न वाले गाने रहे हैं और पांचवीं किस्त भी इस मामले में पीछे नहीं रहने वाली। पूरी स्टारकास्ट की तारीखें एक साथ मिलना आमतौर पर आसान नहीं होता, लेकिन इस बार ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। इसकी वजह टीम के बीच आपसी सम्मान और रोहित शेट्टी के साथ कलाकारों का अच्छा रिश्ता बताया गया है।

सूत्र के मुताबिक, रोहित शेट्टी दोनों गानों की शूटिंग लगातार करना चाहते हैं, ताकि कलाकारों को दूसरे कामों के लिए समय मिल सके। यही वजह है कि शूटिंग का पूरा कार्यक्रम इस तरह बनाया जा रहा है कि किसी को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। बता दें कि 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी। इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुईं। अब पांचवीं फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article