बॉलीवुड

Aarav Bhatia का एयरपोर्ट लुक देखकर 90's का खिलाड़ी आ जाएगा याद, देखें वीडियो

अभिनेता अक्षय कुमार के साहबजादे आरव भाटिया का एयरपोर्ट लुक इस वक्त चर्चा में है। वो हल्की-हल्की दाढ़ी में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को जवानी अक्की याद आ गए हैं।

Image

Aarav Bhatia का एयरपोर्ट लुक देखकर 90's का खिलाड़ी आ जाएगा याद, देखें वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट पर दिखे आरव भाटिया
  • आरव के चेहरे पर दिखी हल्की-हल्की दाढ़ी
  • अक्की की जवानी आएगी फैंस को याद

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया अक्सर मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। बहुत ही कम ऐसे मौके आए हैं, तब आरव भाटिया मीडिया के कैमरों में कैद हुए हैं। दीवाली पार्टी के बाद अब आरव का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आरव भाटिया अपनी मां ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट के अंदर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात इसमें नजर आ रहा आरव का लुक है, जो बदला-बदला लग रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

बदले लुक में दिखे Aarav Bhatia

वायरल वीडियो में आरव भाटिया के चेहरे पर हल्की-हल्की दाढ़ी नजर आ रही है। इससे पहले जब भी वो मीडिया में स्पॉट हुए हैं तो वो क्लीन शेव में ही नजर आए हैं। आरव का बदला लुक देखकर हर कोई यही बोल रहा है कि अब वो बड़े हो चुके हैं। उनके चेहरे पर नजर आ रही दाढ़ी की एक खास बात ये भी है कि इससे उनका लुक अक्की के 90's के लुक की याद दिला रहा है। जब अक्षय कुमार इंडस्ट्री में नए-नए आए थे तब वो ऐसे ही दिखते थे। फैंस लगातार कमेंट में बोल रहे हैं कि आरव भाटिया एकदम अपने पिता की तरह लग रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

एक्टर नहीं बनना चाहता है Akshay Kumar का बेटा

अक्षय कुमार अपने इंटरव्यूज में कई बार ये बात कह चुके हैं कि उनका बेटा आरव एक्टर नहीं बनना चाहता है। अक्सर देखा जाता है कि बड़े-बड़े कलाकारों के बच्चे बड़े होकर एक्टर ही बनना चाहते हैं लेकिन आरव फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। अक्की ने कहा है कि उनका बेटा जीवन में जो भी करना चाहेगा, वो उसको सपोर्ट करेंगे। वो नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा मन मारकर कोई काम करे। वैसे आपको आरव का लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article