लाइफस्टाइल

बिना तवा के मिनटों में बन जाएगा कुरकुरा Masala Dosa, नोट करें कड़ाही में डोसा कैसे बनाएं, रेसिपी

अगर घर में डोसा बनाने वाला तवा नहीं है तो आप कड़ाही की मदद से भी स्वादिष्ट और कुरकुरा डोसा बना सकते हैं। देखें घर में कड़क और एकदम कुरकुरा मसाला डोसा कैसे बनाते हैं, कड़ाही में डोसा कैसे बनाएं।

Image

Kadai Me Dosa kaise banate hai (Photo Credit - Gor Tanvi)

डोसा लगभग हर किसी को ही पसंद होता है, बेशक ही ये भारतीय नाश्ते की सबसे पसंदीदा डिश में से एक है। इसे खाना जितना स्वादिष्ट लगता है, इसको बनाना उतना ही आसान है। अब हालांकि आमतौर पर डोसा नॉन स्टिक तवे पर बनाते हैं। लेकिन कई बार घर में तवा उपलब्ध नहीं होता या वह सही तरह से काम नहीं करता। ऐसे में इंस्टाग्राम पर वायरल हुई कड़ाही में डोसा बनाने वाली रेसिपी बहुत ही काम की हो सकती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गेहूं-बाजरा नहीं, अब लोग खाते हैं इन चीजों का आटा

तो अगर आपके पास भी एक अच्छी लोहे या नॉनस्टिक कड़ाही है, तो आप उसमें भी बेहतरीन डोसा तैयार कर सकते हैं। सही तापमान और थोड़ी सी तकनीक अपनाकर कड़ाही में बना डोसा भी उतना ही स्वादिष्ट और कुरकुरा बन सकता है जितना तवे पर बनता है। अगर आप बिगिनर हैं या होस्टल में रहते हैं तो आपको ये वाली रेसिपी जरूर ही ट्राय करनी चाहिए।

सामग्री

2 कप डोसा बैटर

1 छोटा चम्मच तेल

आलू की स्टफिंग

मसाला

मक्खन या घी

डोसा बनाने की विधि

स्टेप 1: कड़ाही तैयार करें

सबसे पहले एक नॉनस्टिक या अच्छी तरह सीजन की हुई लोहे की कड़ाही लें। उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। कड़ाही ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए, वरना बैटर फैल नहीं पाएगा।

स्टेप 2: हल्का तेल लगाएं

कड़ाही पर कुछ बूंद तेल डालकर कपड़े या टिश्यू से फैला दें। इससे डोसा चिपकेगा नहीं।

स्टेप 3: बैटर डालें

एक कलछी बैटर कड़ाही के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं। कड़ाही का आकार तवे से अलग होता है, इसलिए धीरे-धीरे बैटर फैलाएं।

स्टेप 4: तेल डालें

डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इससे डोसा कुरकुरा बनेगा और आसानी से निकल जाएगा।

स्टेप 5: स्टफिंग और मसाला डालें

डोसा थोड़ा हल्का कुरकुरा होने लगे तो उसमें आलू की स्टफिंग और मसाला एड कर दें और थोड़ा पकने दें।

स्टेप 6: पकाएं और सर्व करें

2 से 3 मिनट तक पकाएं। जब किनारे सुनहरे होने लगें तो डोसे को आराम से निकाल लें। चाहें तो मोड़कर नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।

ध्यान रखें कि कड़ाही बहुत गहरी न हो। डोसा बैटर डालने से पहले कड़ाही का तापमान सही हो और बैटर बहुत गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिला लें। साथ ही लोहे की कड़ाही हो तो उसे पहले अच्छी तरह सीजन करें। जरूर ही आप भी इस रेसिपी को एक बार घर पर ट्राय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article