लाइफस्टाइल

इतने हैंडसम बनकर पद्म श्री लेने पहुंचे Rohit Sharma, देखें क्या पहना, बीवी रितिका का सूट भी लगा सुंदर

पद्म श्री पुरस्कार लेने पहुंचे क्रिकेटर रोहित शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पुरस्कार लेते वक्त रोहित ने काले रंग का बंदगला कोट और पेंट पहनी थी। वहीं उनकी बीवी भी सूट में सुंदर लगीं।

Image

Rohit Sharma Padma Shri Award Wife Ritika Sajdeh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री सम्मान ग्रहण किया। पद्म श्री पुरस्कार लेते वक्त सिर्फ रोहित की उपलब्धियां ही नहीं बल्कि उनका स्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच ले गया। आमतौर पर क्रिकेट जर्सी में नजर आने वाले रोहित इस खास मौके पर बेहद शाही और सलीकेदार अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने एक क्लासिक ब्लैक बंदगला सूट चुना, जो उनके फिजिक पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - किन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस की Cosmetic Surgery पर हुई चर्चा?

वहीं उनकी पत्नी रितिका ने भी ट्रेडिशनल इंडियन अटायर में अपनी सादगी और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। लाल-नारंगी रंग के बंधनी प्रिंट वाले सूट, पटियाला सलवार और गोल्डन दुपट्टे में उनका लुक बेहद सुंदर नजर आया। दोनों का लुक इस खास इवेंट के लिए बहुत अच्छा। यहां पढ़ें हिटमैन और उनकी पत्नी के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

रोहित शर्मा का बंदगला लुक

रोहित ने पद्म श्री ग्रहण करने के लिए बेशक ही सबसे बेहतरीन आउटफिट चुना था। ब्लैक रंग का क्लासिक बंदगला सूट इंडो वेस्टर्न और फॉर्मल लुक के लिए बेस्ट माना जाता है। उनके सूट की फिटिंग बेहद सटीक थी, सिल्वर बटन डिटेलिंग और पॉकेट स्क्वायर ने लुक में एक रॉयल टच जोड़ दिया था। वहीं बिना किसी हैवी एक्सेसरी के भी उनका पूरा लुक अलग से स्टैंड आउट कर रहा था। रोहित ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। साफ-सुथरी ग्रूमिंग, ट्रिम दाढ़ी उनके स्टाइल में क्लास एड कर रही थी।

रितिका सजदेह का पंजाबी अंदाज

पति रोहित का सपोर्ट करने पहुंची रितिका सजदेह का लुक भी काफी प्यारा था। इस खास अवसर पर उन्होने ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल का सूट चुना। उन्होंने लाल और नारंगी रंग के खूबसूरत बांधनी प्रिंट वाले कुर्ते के साथ पटियाला सलवार पहनी। जिसके साथ उन्होने गोल्डन शिमरी दुपट्टा कैरी किया था। बड़े झुमके और खुले बालों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया।

दोनों ही रोहित और रितिका का लुक ओकेजन के हिसाब से एकदम क्लासिक और परफेक्ट लगा। न ज्यादा भारी मेकअप, एक्सेसरीज या कपड़ों के इस पावर कपल ने नया क्लास सेट कर दिया है। अगर आपको भी रोहित और रितिका का लुक पसंद आया हो तो किसी फॉर्मल फंक्शन या पार्टी के लिए जरूर ही ट्राय कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article