लाइफस्टाइल

Albert Einstein Motivational Quotes: सफलता चूमेगी कदम, बस जीवन में उतार लें Albert Einstein की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 15, 2025, 10:01 AM IST

Albert Einstein Motivational Quotes in Hindi: अल्बर्ट आइंस्टीन और विज्ञान में उनका योगदान आज भी प्रासंगिक है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अल्बर्ट आइंस्टीन के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा दिखाने का काम करेंगे।

Image

Albert Einstein Motivational Quotes

Albert Einstein Motivational Quotes(अल्बर्ट आइंस्टीन के मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में): अल्बर्ट आइंस्टीन 20वीं सदी के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे। विज्ञान में उनके योगदान ने प्रकृति और दुनिया के बारे में गहन जानकारी प्रदान की है। उन्होंने अपनी खोजों के आधार पर समय, अंतरिक्ष और गुरुत्वाकर्षण की सिद्धांत दी। उन्हें सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा तुल्यता सूत्र E = mc2 को विकसित करने के लिए भी याद किया जाता है। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए अल्बर्ट आइंस्टीन के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेटेड महसूस करेंगे।

अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरणादायक विचार - Albert Einstein Motivational Quotes

1. शिक्षा तथ्यों को सीखना नहीं है, बल्कि मन को सोचने का प्रशिक्षण देना है।

2. हमें सफल व्यक्ति बनने का प्रयास न करके, सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयास करना चाहिए।

3. वक्त बहुत ही कम है, अगर हमें कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।

4. ज़िन्दगी एक साइकिल चलाने की तरह है, अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको बराबर चलते रहना होगा।

5.अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए एक घंटा हो तो मैं पहले 55 मिनट समस्या के बारे में सोचूंगा और बाकि 5 मिनट उसका हल सोचने के बारे में लगाऊंगा।

6.जैसी ही आप सीखना बंद कर देते हैं, आप मरना शुरू कर देते हैं।

7. शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गई चीजों के भूल जाने के बाद बचती है।

8. जिस व्यक्ति ने कभी गलती ही नहीं कि, उस व्यक्ति ने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

9. जीनियस 1% टैलेंट है और 99% हार्ड वर्क है।

10. जम हम अपनी सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं, तो हम उनके पार चले जाते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article