लाइफस्टाइल

चीते की रफ्तार से मिलेगी सफलता, बस दिमाग में उतार लें Abraham Lincoln की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 11, 2024, 09:03 AM IST

Abraham Lincoln Motivational Quotes: अगर आप जीवन में सफल बनना चाहते हैं तो Abraham Lincoln की ये बातें गांठ बांध लें। यहां पढ़ें अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के प्रेरक विचार, कोट्स।

Image

Abraham Lincoln Motivational Quotes

Abraham Lincoln Motivational Quotes: हर इंसान जीवन में सफल बनना चाहता है। लेकिन कई बार जीवन में ऐसे उतार-चढ़ाव आते हैं जो लोगों का मनोबल तोड़ कर देते हैं। जिस वजह से लोग सही राह भटक जाते हैं। लेकिन इरादे नेक हो और दृढ निश्चय हो तो हिमालय की पर्वत पर भी चढ़ना आसाना हो जाता है। ऐसे में जीवन में मोटिवेटेड रहना बेहद जरूरी है। यहां आज हम आपके लिए अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाने में मददगार साबित होगी।

अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले एक वकील थे जो अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका को गृहयुद्ध से बचाया और दासता को समाप्त किया। उनके विचार आपको प्रेरणा देने का काम कर सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ प्रेरक विचार, कोट्स।

Abraham Lincoln Motivational Inspirational Quotes in hindi

1. आपको हमेशा अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

2. जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दूसरों की मदद करना।

3. मैंने हमेशा यह माना है कि सभी लोग समान हैं।

4. मैंने पाया है कि ज्यादातर लोग जो असफल होते हैं, वे तब हार मान लेते हैं जब उन्हें लगता है कि वे सफल होने के करीब हैं।

5. एक मजबूत आदमी वह होता है जो हार के बाद भी आगे बढ़ने की हिम्मत रखता है।

6. आप जो भी हैं, उससे बेहतर बनने के लिए हमेशा प्रयास करते रहें।

7. अगर आप सही काम कर रहे हैं तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

8. चरित्र ही वह असली सोना है जिसकी कीमत कभी नहीं घटती।

9. आप जो भी करते हैं, उसे पूरे दिल से करें।

10. एक अच्छा आदमी वह होता है जो दूसरों को भी अच्छा बना देता है।

11. अगर आप ईमानदार हैं तो आपको कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है।

12. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपना विश्वास कभी मत खोएं।

13. आपके पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभारी रहें, और आपको और भी ज्यादा मिलेगा।

14. आपको उन लोगों की राय पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए जो आपके कामों में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

15.ईश्वर आपको उस काम को करने का अवसर नहीं देगा जिसे आप करने में सक्षम नहीं हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article