नॉलेज

मच्छर सोते वक्त कान के पास ही क्यों भिनभिनाते हैं ? ये है वजह

कान के पास मच्छरों का फड़फड़ाना नींद तो खराब करते ही हैं। साथी ही गुस्सा भी दिलाते हैं। लेकिन, क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है कि आखिर, मच्छर कान के पास ही क्यों आकर शोर मचाते हैं ? अगर हां, तो आज इसकी वजह जान लीजिए।

Image

इसलिए कान के पास भिनभिनाते हैं मच्छर

मच्छर कई बार हमें चुपके काट लेते हैं और फिर लाल रंग चकते दे जाते हैं। इसके काटने पर थोड़ी-बहुत परेशानी होती है, तो कई बार इसके काटने से चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया और जीका वायरस जैसे बीमारियों के भी लोग शिकार हो जाते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि हम सो रहे होते हैं और ये तेजी से आकर कान के पास भिनभिनाने लगते हैं। जिसके बाद नींद तो खराब होती ही है साथी ही ये सवाल भी मन में आता है कि आखिर ये मच्छर कान के पास आकर ही क्यों आवाज करते हैं ? ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है तो आज हम आपको इसकी वजह बताएंगे।

मच्छरों के कान के पास भिनभिनाने की वजह

मच्छरों के कान के पास भिनभिनाने के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये जरूरी नहीं मच्छर कान के पास ही भनभना रहे हों। दरअसल, अगर वह दूर भी होते हैं तो हमें लगता है कि वह हमारे कान के पास ही आकर आवाज कर रहे हैं। इसकी वजह है कि मच्छरों के पंख बहुत छोटे आकार के होते हैं और उन्हें उड़ने के लिए अपने पंखों हवा में तेजी से फड़फड़ाना होता है।

मच्छरों के नेचर है भिनभिनाना

वह जब भी उड़ते हैं तो उनके पंखों को तेजी से फड़फड़ाते हैं। मच्छरों का अपने पंखों तो फड़फड़ना उनकी नेचर और मजबूरी है। लेकिन, उनके भिनभिनाने की रफ्तार इतनी तेजी होती है कि उनकी फ्रीक्वेंसी से कानों में वाइब्रेशन्स महसूस होता है।

एक सेकेंड में 250 बार फड़फड़ाते हैं पंख

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक मच्छर अपने पंखों को प्रति सेकंड 250 बार हिलाता है। इसी के जरिए वो एक-दूसरे से बात कर पाते हैं। अमेरिका के एक रिसर्च में पाया गया कि मच्छर प्रजनन के लिए भी ऐसी आवाज निकालते हैं। जिससे नर मच्छर मादा मच्छर को लुभाते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article