नॉलेज

कभी भारतीय साम्राज्य का हिस्सा था अफगानिस्तान, जानें और क्यों खास है आज का दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 01:17 PM IST

26 May History: भले अफगानिस्तान एक अलग देश है, लेकिन 17वीं शताब्दी से पहले यह भारतीय साम्राज्य का ही हिस्सा था। 26 मई, 1739 को मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक संधि पर दस्तखत किए और यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया। इसके अलावा आज ही दिन सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने मिलकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Image

26 मई का इतिहास

Photo : Times Now Digital

26 May History: एक वक्त था जब अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ संधि की। इस संधि के तहत भारतीय साम्राज्य से अफगानिस्तान अलग हो गया, जबकि 17वीं शताब्दी से पहले तक अफगानिस्तान नामक कोई राष्ट्र नहीं था। आज ही के दिन 1926 के दिन लेबनान ने संविधान को अपनाया था।

देश दुनिया में 26 मई के दिन दर्ज हुई थी कई अहम घटनाएं:

1822 : नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।

1926 : लेबनान ने संविधान अपनाया।

1957 : बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

1969 : अपोलो यान 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1973 : बहरीन ने भी आज ही दिन संविधान अपनाया था।

1983 : जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

1999 : सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2000 : हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।

2014 : नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें