नॉलेज

जब नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का हुआ था अंत, जानें क्यों खास है आज का दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2024, 09:24 AM IST

28 May History: नेपाल में करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता छिन गई और 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हो गया। आज ही दिन नेपाल की राजनीति मुख्यधारा में शामिल हो गई। वहीं, 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

Image

28 मई का इतिहास

Photo : Times Now Digital

28 May History: देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1414 : खिज्र खान (Khizr Khan) ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) का जन्म।

1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड (James Bond) के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

1934 : कनाडा (Canada) के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

1970 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (All India Trade Union Congress) का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

1996 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने इस्तीफा दिया।

1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।

1998 : पकिस्तान (Pakistan) ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परीक्षण किये थे।

2002 : नेपाल (Emergency in Nepal) में फिर आपातकाल लगा।

2008 : नेपाल (Nepal) में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।

2008 : अमेरिका (America) ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें