जॉब्स

Government Jobs For 10th 12th: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की भरमार, रेलवे समेत इन विभागों में 12000 से ज्यादा वैकेंसी

Government Jobs For 10th 12th, Sarkari Naukri 2024: यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की (Government Jobs For 10th) खबर है। रेलवे, आरपीएससी और जेकेएसएसबी समेत विभिन्न विभागों में 12000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Government Jobs For 12) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Government Jobs For 10th 12th: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी की बहार

Government Jobs For 10th 12th, Sarkari Naukri 2024: 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Government Jobs For 10th) खबर है। इस हफ्ते रेलवे, जेकेएसएसबी, आरपीएससी समेत विभिन्न विभागों में 12000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Government Jobs For 12th) निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Latest Government Jobs) सकते हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लगातार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बेसब्री से भर्ती प्रक्रिया कर इंतजार कर (Government Jobs In Railway) रहे हैं। यहां देखें रेलवे, जेकेएसएसबी, आरपीएससी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस।

JKSSB Constable Vacancy: इस राज्य में कास्टेबल के 4000 पदों पर वैकेंसी

जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 4000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2024 है।

HPSC TGT Assistant Professor Vacancy

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और टीजीटी टीचर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2024 है।

RPSC AE Recruitment 2024: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2024 है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Railway Recruitment 2024: अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2024 है। यहां आवेदन के लिए लिंक 22 जुलाई को एक्टिव कर दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मकैनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, पेन्टर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, वायरमैन, प्लंबर और टर्नर के 2438 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article