देश

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत, बेऊर जेल से होगी रिहाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 11:32 PM IST

Manish Kashyap Bail: यूट्यूबर मनीष कश्यप को आखिकार नौ महीने बाद जमानत मिल गई, वो पटना के बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं, उनके परिवार और समर्थकों ने मिठाई बांटी है।

Image

यूट्यूबर मनीष कश्यप को आखिकार नौ महीने बाद जमानत मिल गई

Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को दो मामलों में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है, जमानत मिलने की खबर सामने आने के बाद बेतिया में मनीष कश्यप के परिवार और समर्थकों ने मिठाई बांटी है, जमानत की पुष्टि मनीष कश्यप के भाई ने की है, 21 दिसंबर को वो पटना के बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं।

गौर हो कि मनीष कश्यप बिहार के बड़े सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर हैं और फर्जी वीडियो मामले में उनकी परेशानी बढ़ गई थी।बेउर जेल प्रशासन चेन्नई और मदुरई कोर्ट से अनुमति लेकर ही मनीष की रिहाई हो पाएगी मनीष कश्यप को रिहा करने की अनुमति के लिए बेउर जेल प्रशासन ने लिखा मदुरई और चेन्नई कोर्ट को पत्र लिखा है।

मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी इस केस में बिहार में छापेमारी की गई थी कई दिनों तक मनीष कश्यप अंडरग्राउंड भी रहे, तमिलनाडु के फेक वीडियो केस में मनीष कश्यप ने इसी साल 18 मार्च को सरेंडर किया था।

वो कुछ दिनों तक मदुरई जेल में भी रहे

वो कुछ दिनों तक मदुरई जेल में भी रहे बेतिया कोर्ट ने मनीष को बिहार की जेल में ही रखने के आदेश दिया था तभी से ही मनीष कश्यप पटना के बेऊर जेल में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article