देश

'क्यों चुप हैं पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़', राहुल गांधी बोले- कहां छिपे हैं वह, नहीं बोल पा रहे एक भी शब्द

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आने का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि वह कहां ‘‘छिपे’’ हुए हैं और ‘‘पूरी तरह से चुप’’ क्यों हो गए हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसे लेकर एक बड़ी कहानी है।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी (फोटो साभार: @RahulGandhi)

Photo : Twitter

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आने का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि वह कहां ‘‘छिपे’’ हुए हैं और ‘‘पूरी तरह से चुप’’ क्यों हो गए हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि धनखड़ के (उपराष्ट्रपति) पद छोड़ने के पीछे एक ‘‘कहानी’’ है।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने आश्चर्य जताया कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं, जहां ‘‘वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते’’ और ‘‘उन्हें छिपना पड़ रहा है।’’

संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति कहां चले गए? वह क्यों छिपे हुए हैं? लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि जिस दिन उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया, केसी वेणुगोपाल उनके पास आए और कहा कि उपराष्ट्रपति ने ‘‘पद छोड़ दिया है।’’

राहुल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसे लेकर एक बड़ी कहानी है। आप में से कुछ लोग इसे जानते होंगे, कुछ लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन इसके पीछे एक कहानी है। उन्होंने कहा, ‘‘...और फिर एक कहानी यह भी है कि वह क्यों छिपे हुए हैं। भारत के (पूर्व) उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं, जहां वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते और उन्हें छिपना पड़ रहा है... यह बात सभी जानते हैं।’’

'पूरी तरह से चुप हो गए पूर्व उपराष्ट्रपति'

धनखड़ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि राज्यसभा में जिनकी आवाज गूंजती थी, वह अचानक से चुप हो गए हैं, पूरी तरह से चुप। तो, हम ऐसे समय में जी रहे हैं। बाद में राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति आखिर छिपे हुए क्यों हैं? क्यों ऐसी नौबत आ गई कि वह बाहर आकर एक शब्द भी नहीं बोल सकते? सोचिए, हम कैसे समय में जी रहे हैं। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को धनखड़ ने अचानक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article